फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fraud

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोपी पकड़ा गया

Mon, 05 Aug 2019 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
fraud
बखिरा पुलिस ने साठ हजार नगदी लेने व फर्जी वीसा देने के आरोपी समीउल्लाह अली (महराजगंज) को गिरफ्तार - फोटो : KHALILABAD
फोटो है
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोपी पकड़ा गया
करीब डेढ़ सौ लोगों से 60 हजार नकद लेने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा देने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सोमवार को बखिरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बघौली मोड़ पर पिपरा बोरिंग बाजार में दो लोग मिलकर एक टूर एंड ट्रेवेल्स केंद्र संचालित कर रहे थे। आरोप है कि बिहार, सीवान, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर से करीब डेढ़ सौ लोगों ने वीजा के लिए संचालकों को अप्रैल 2019 में 60 हजार रुपये नकद व पासपोर्ट मुहैया करा दिया। उन लोगों को एक माह बाद वीजा व टिकट देने के बाद कुछ लोगों को मुंबई और कुछ को दिल्ली बुलाया। संदेह होने पर उन लोगों ने रूसी एंबेसी से संपर्क किया। रूसी एंबेसी ने वीजा व टिकट दोनों ही फर्जी करार दिया। एजेंसी संचालक से वीजा फर्जी होने की शिकायत किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस से शिकायत न करने व उनकी नकदी व पासपोर्ट वापस करने का आश्वासन दिया था।

प्रभारी एसओ बृजभान यादव ने बताया कि ठगी के मामले में फरार चल रहे श्यामदेऊरवा थाना (महराजगंज) के बुद्धिराम हरपुर तिवारी गांव निवासी समीउल्लाह पुत्र इनामुल्लाह अली को उसके घर से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है, जबकि इसी मामले में नामजद आरोपी बखिरा क्षेत्र के पिपरा बोरिंग निवासी राममिलन पुत्र कांता को एक माह पूर्व ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed