फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fraud in the name of ordering ballast, case filed against three

Sant Kabir Nagar News: गिट्टी मंगाने के नाम पर ठगी, तीन पर केस

Thu, 31 Jul 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 31 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of ordering ballast, case filed against three
संतकबीरनगर। गोरखपुर जनपद के एक गिट्टी बालू के सप्लायर के साथ ठगी का मामला प्रकाश में आया है। उसका आरोप है कि उसके साथ जिले के दो दुकानदारों के द्वारा ठगी की गयी है। यह दुकानदार मगहर क्षेत्र के रहने वाले हैं। अब इनके द्वारा गिट्टी के पैसे देने में आनाकानी की जा रही है। जिसके उपर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मंझरिया निवासी विकास यादव के पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वह पिछले दो वर्षों से बालू-गिट्टी की सप्लाई का काम करते हैं। 25 जुलाई 2024 को उन्हें एक अनजान व्यक्ति से फोन आया। कालर ने खुद को मगहर स्थित ए टू जेड बिल्डिंग मटेरियल का मालिक बताया और एक ट्रक गिट्टी मंगवाई। विकास ने एक ट्रक भेज दिया और ड्राइवर का नंबर भी दिया। फोन करने वाले व्यक्ति ने ड्राइवर को मगहर पुलिस चौकी के पास गाड़ी खड़ी करने को कहा। वहां किसी व्यक्ति को भेजकर गाड़ी का वजन करवाया और माल उतरवा लिया गया।
विज्ञापन

बाद में ड्राइवर को केवल 13,600 रुपये दिए गए और बाकी पैसे के लिए बैंक सर्वर खराब होने का बहाना बनाकर अगले दिन देने की बात कही। जब विकास अगले दिन मगहर पहुंचे तो पता चला कि गिट्टी परफेक्ट बिल्डिंग मैटेरियल पर उतारी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने ए टू जेड बिल्डिंग मैटेरियल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई माल नहीं चाहिए था। बाद में पता चला कि उस व्यक्ति ने 70 रुपये प्रति फीट की दर से गिट्टी बेची थी और टायर फटने का बहाना बनाकर पैसे मांगे थे। अब दोनों दुकानदार और फोन करने वाला व्यक्ति विकास का बकाया पैसा नहीं दे रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने फोन करने वाले व्यक्ति के स्कैनर पर पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। उनके साथ सुनियोजित धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed