{"_id":"661199a8b57b4f9a8f0bc964","slug":"fraud-against-naib-subedar-in-the-name-of-land-case-registered-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-112385-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नायब सूबेदार से जमीन के नाम पर धोखाधड़ी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नायब सूबेदार से जमीन के नाम पर धोखाधड़ी, केस दर्ज
Sun, 07 Apr 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर पुलिस ने मां व दो बेटों पर केस दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बनकटिया गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में मां और दो बेटों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए शिकायत पत्र में पीड़ित त्रिलोकी नाथ यादव निवासी ग्राम बनकटिया ने बताया कि वह भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। उनके गांव के दिलीप कुमार उर्फ निखिल कुमार एवं उनका भाई सुनील कुमार व मां लक्ष्मी देवी ने उनके पास फोन कर कहे कि उन्हें कुछ पैसों की आवश्यकता है। दिलीप कुमार अपने हिस्से का खेत बेच रहा है। खेत में किसी प्रकार का कोई विवाद या समस्या नहीं है। वह उक्त लोगों की बातों का विश्वास करके छुट्टी लेकर घर चले आए।
उक्त लोगों से खेत की खतौनी मांगा तो निखिल ने तहसीलदार खलीलाबाद के आदेश 21 जनवरी 2023 की प्रतिलिपि और खतौनी की प्रतिलिपि दिखाया। जिस पर उन्होंने विक्रय मूल्य के बारे में पूछा, तो उक्त लोग बताए कि खेत का दाम 7,50,000 है। जिस पर वह तैयार हो गए। उन्होंने खतौनी देखा तो खेत किसी प्रकार से बंधक नहीं था। उक्त तीनों लोगों के विश्वास में आकर आठ फरवरी 2023 को विक्रय मूल्य देकर नियमानुसार दिलीप कुमार उर्फ निखिल कुमार से रजिस्ट्री बैनामा करा लिए। बाद में निखिल के भाई सुनील कुमार एक षड्यंत्र के तहत खारिज दाखिल में आपत्ति लगा दिए।
विज्ञापन
उक्त लोग उनसे कहे कि खेत पर पिता ने लोन लिया था। जो 85,500 के एवज में बड़ौदा यूपी बैंक से बंधक है। तीनों लोगों ने जान बूझकर यह बात उन्हें नहीं बताई। साथ ही 1,50,000 रुपये मांगने लगे। रुपये न देने पर खारिज दाखिल न होने की धमकी दी। जिस पर उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी तुम लोगों को थी तो क्यों फोन करके बैनामा के लिए बुलाए। जिस पर सुनील ने कहा कि उन तीनों लोगों की एक साजिश थी, जिसके तुम शिकार हुए हो। पुलिस ने मामले में उक्त तीनों आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।