फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four people were beaten up over sewer water, and an FIR was lodged against them.

Sant Kabir Nagar News: नाली के पानी को लेकर मारपीट, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 17 May 2026 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Four people were beaten up over sewer water, and an FIR was lodged against them.
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के सौरहा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि सौरहा गांव निवासी अवधेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार मई को दोपहर करीब एक बजे उनकी पत्नी घर से बरसात का पानी निकाल रही थी। इसी दौरान राजेडीहा निवासी सीताराम, बाबूलाल, कंचन और खुशबू पुरानी रंजिश को लेकर उनकी पत्नी को गालियां देने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर सभी ने उनकी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर अवधेश कुमार और उनका बेटा आदित्य उर्फ गोलू बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी लाठी-डंडे और घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर भीड़ जुटने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल पक्ष का डॉक्टर से चिकित्सकीय परीक्षण 11 मई को कराया गया। एसओ बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed