फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four people injured in collision between two bikes

Sant Kabir Nagar News: दो बाइक की भिड़ंत में चार लोग घायल

Mon, 17 Feb 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Four people injured in collision between two bikes
गौर(बस्ती)। शिवाघाट-सोनहा मार्ग पर रविवार की दोपहर में शिवा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मनिंदर गुप्ता (50) निवासी श्याम नगर बांसी जनपद सिद्धार्थनगर, गणेश प्रसाद (42) मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर जो बभनान बाजार स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।
विज्ञापन

वह गौर थाना क्षेत्र के शिवाघाट-सोनहा मार्ग पर शिव गांव के पास पहुंचे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार राजदेव निषाद (31) ग्राम मेड़हवा पोखरा बाजार थाना कप्तानगंज से टक्कर हो गई। इस बीच शिवा गांव की रुखसाना (30) पुत्री जमीरउल्लाह जो अपने गांव से निकलकर सड़क की तरफ जा रही थीं।
विज्ञापन

वह बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीएचसी के डॉ. प्रवीण पटेल ने बताया कि घायल मनिंदर गुप्ता, गणेश प्रसाद व रुखसाना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि राजदेव निषाद का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed