{"_id":"6526fcb673242ee60204c424","slug":"four-months-ago-the-accused-had-an-argument-when-he-asked-for-money-to-drink-alcohol-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-4094-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चार माह पहले शराब पीने के लिए पैसा मांगने पर आरोपी ने किया था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चार माह पहले शराब पीने के लिए पैसा मांगने पर आरोपी ने किया था विवाद
Thu, 12 Oct 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के कुशहरा गांव के लापता राम प्रकाश का तीसरे दिन बुधवार को शव मिला तो परिजन दहल उठे। ग्रामीण भी इसे हत्या बता कर कार्रवाई की मांग करते हुए थाने पहुंच गए। पीड़ित पत्नी का आरोप है कि गांव का आरोपी युवक शराब पीने के लिए उसके पति से पैसे की मांग करता रहता था। उसी बात को लेकर पति और युवक के बीच विवाद हुआ था। उसी खुन्नस से आरोपी ने उसके पति की हत्या कर दी।
पीड़ित पत्नी उर्मिला ने बताया कि उसके पति राम प्रकाश मुंबई में शटरिंग का काम करते थे। गांव के आरोपी युवक से उसके पति की दोस्ती थी। जब भी पति कमाकर घर लौटते थे तो आरोपी युवक शराब पीने के लिए उनसे पैसे की मांग करता था। पैसे नहीं देने पर दोनों में तकरार होती थी। चार महीने पहले पति मुंबई से लौटे तो इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि उसके पति के खाते में डेढ़ लाख रुपये थे। आरोपी युवक ने उनके पति से घर से एटीएम कार्ड मंगा लिया था। आरोपी युवक की बाइक से पति नंदौर गए थे। आरोप है कि साजिश के तहत आरोपी युवक ने उनकी हत्या कर दी और शव को पुलिया के ह्यूम पाइप में डाल लिया। पति की हत्या से उसका परिवार बिखर गया है। उसकी पास चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी सविता 14 वर्ष की, प्रतिभा 8 वर्ष की, अंजू 6 वर्ष की और काव्या दो वर्ष की है। अब उसके बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। ग्रामीण भी राम प्रकाश की हत्या से गमगीन थे। कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण बेलहर थाने पर देर शाम तक जमे थे। भीम आर्मी पार्टी के नेता और बेलहर के चेयरमैन सुरेंद्र निषाद और जिलाध्यक्ष सोनू राव भी थाने पहुंचे और वहां मौजूद सीओ से केस दर्ज करने की मांग की।
इंसेट
पीड़ित पत्नी उर्मिला ने गांव के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। अभी तहरीर मिली नहीं है। जैसे ही तहरीर मिलेगी, केस दर्ज किया जाएगा। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस निष्पक्ष तरीके से विवेचना करेगी और घटना में जो भी लोग मिलेंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -अंबरीष भदौरिया,सीओ