फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four Jan Arogya Mandirs will be illuminated with solar lights

Sant Kabir Nagar News: सोलर लाइट से रोशन होंगे चार जन आरोग्य मंदिर

Fri, 02 May 2025 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Four Jan Arogya Mandirs will be illuminated with solar lights
आयुष्मान भारत आरोग्य मंदिर गिरधरपुर जहां लगेगा सोलर संयंत्र ।
संतकबीरनगर। बिजली कनेक्शन से वंचित जिले के चार आयुष्मान भारत जन आरोग्य मंदिर सोलर लाइट से रोशन होंगे। जन आरोग्य मंदिरों पर सोलर उपकरण पहुंचा दिए गए हैं। जल्द ही इन्हें लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन


जनपद में कुल 172 जन आरोग्य मंदिर बने हैं। यहां पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की तैनाती की गई है। इनमें से आठ जन आरोग्य मंदिर ऐसे हैं जहां पर अभी तक बिजली कनेक्शन की व्यवस्था नहीं हो सकी है। गर्मी के मौसम में यहां स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। समस्या को देखते हुए बिजली कनेक्शन से वंचित जन आरोग्य मंदिरों पर सोलर संयंत्र लगाने की पहल की गई थी। खलीलाबाद के गिरधरपुर, सेमरियावां के बस्ती-बस्ता, पौली के गायघाट और हैंसर ब्लॉक के अशरफपुर में सोलर संयंत्र लगाने की तैयारी चल रही है। जन आरोग्य मंदिरों पर सोलर संयंत्र लगाने के लिए उपकरण पहुंच चुके हैं। जल्द ही सोलर संयंत्र लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
जिन जन आरोग्य मंदिरों पर बिजली कनेक्शन नहीं लगा है, वहां सोलर संयंत्र लगाने की पहल की गई है। कई जगह पर सोलर संयंत्र के सामान पहुंच गए हैं। जल्द ही इन्हें लगवा दिया जाएगा। इससे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही मरीजों व तीमारदारों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed