{"_id":"5fde21ff8ebc3e3f61126938","slug":"four-injured-in-road-accident-khalilabad-news-gkp3775048124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से भिड़ी बस, खलासी सहित चार यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से भिड़ी बस, खलासी सहित चार यात्री घायल
विज्ञापन
मगहर के पास हुए दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : KHALILABAD
ट्रक से भिड़ी बस, खलासी सहित चार यात्री घायल
- मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही थी बस
- मगहर के आमी नदी पुल के निकट हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी बस शनिवार की सुबह आमी नदी पुल के निकट एक ट्रक से टकरा गई। घटना में बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार खलासी सहित चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
बस में सफर कर रहे गोपाल राय, रंजीत चौधरी, अरविंद कुमार आदि ने बताया कि मुजफ्फरपुर से आ रहे हैं और दिल्ली जाना है। बस जैसे ही संतकबीरनगर सीमा के मगहर आमी नदी तट पर बने पुल पर पहुंची ही थी कि आगे चल रही ट्रक से ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़ गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस बस में बैठे सवारियों को सुरक्षित निकाला और घायल खलासी विश्वनाथ, फिरोजाबाद निवासी विवेक गुप्ता तथा बरेली निवासी पिता-पुत्री संजय कुमार व पूजा को इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी ले आई इस दौरान यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान रहे। मगहर चौकी इंचार्ज आनंद कुमार सिंह ने बताया कि ओवरटेक के चक्कर में हादसा हुआ। घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय इलाज के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।