फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four arrested including leader of tractor-trolley stealing gang

Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली चोरी करने वाले गैंग के सरगना समेत चार गिरफ्तार

Sat, 19 Oct 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 19 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Four arrested including leader of tractor-trolley stealing gang
- एएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइंस में घटना का किया खुलासा
विज्ञापन

- गैंग का सरगना महुली तो तीन बस्ती जनपद के रहने वाले
- आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर-ट्राॅली बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में ट्रैक्टर-ट्राॅली चोरी की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने गैंग सरगना समेत चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर-ट्राॅली भी बरामद किया है।

एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मृत्युंजय पाल पुत्र दीवान पाल निवासी जसोवर थाना महुली ने 18 अक्तूबर को ट्रैक्टर व ट्राॅली दुकान से चोरी होने के संबंध में थाना महुली पर तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। जिस पर एसओजी प्रभारी सर्वेश कुमार राय व एसओ महुली हरेश तिवारी की अगुवाई में पुलिस टीम चोरों की धर-पकड़ के लिए दबिश दी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने आरोपी सतीश पाल पुत्र रणजीत पाल उर्फ मुनमुन पाल निवासी लखनापार थाना महुली, विनय पांडेय पुत्र हरिश्चन्द्र पांडेय व अमिताभ पटेल पुत्र परशुराम वर्मा निवासीग देवखर थाना छावनी एवं अनिल पाण्डेय पुत्र सभाजीत पांडेय निवासी हेंगापुर थाना दुबौलिया बस्ती को चोरी के ट्रैक्टर-ट्राॅली और चोरी में प्रयुक्त एक बाइक और पांच मोबाइल नकदी के साथ दुबौलिया बस्ती से गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में कार्रवाई पूरी करके आरोपियों को जेल भेज दिया है। घटना के अनावरण में लगी पूरी टीम को एसपी के तरफ से 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी वाली जगह की करते हैं रेकी...बस्ती जनपद के दुबौलिया में बेच देते हैं
एएसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सतीश पाल ने बताया कि वो पहले रेकी करते हैं। उसके बाद सुनसान स्थान देखकर रात के किसी भी समय में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। उनका एक संगठित गिरोह है जिसका वह मुखिया है। ट्रैक्टर-ट्राॅली दुबौलिया क्षेत्र में भट्टा मालिकों को औने-पौने दामों में बेच देते हैं। इससे मिले रुपयों से अपने परिवार का भरण-पोषण एवं गैंग का संचालन करते हैं।


गैंग के साथियों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम
गैंग के सरगना सतीश पाल के अनुसार 17 अक्तूबर को वह आरोपी विनय पांडेय से बात की और चोरी की घटना करने के लिए बुलाया। रात में विनय अपने साथ अमिताभ पटेल व अनिल पांडेय को लाया। सभी रात में खलीलाबाद गए। वहां खाने पीने के बाद करीब एक बजे रात में वापस आए। दुकान और मकान के पास ट्रैक्टर खड़ा था, सन्नाटा देखकर विनय पाण्डेय ने ट्रैक्टर - ट्राॅली अनिल पांडेय की मदद से स्टार्ट किया और लेकर चल दिए। वह बाइक से रास्ता दिखा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed