फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four animal smuggler caught in encounter

मुठभेड़ में पकड़े गए चार पशु तस्कर

Sun, 28 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Sun, 28 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
 एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि 27-28 फरवरी की रात एसओ दुधारा सतानंद पांडेय सहयोगी सिपाहियों के साथ गश्त के दौरान बाघनगर में मौजूद थे।
विज्ञापन

  उसी बीच स्वॉट टीम प्रभारी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी भी अपनी टीम के साथ वहां पहुंच गए। अपराधियों के संबंध में पुलिस टीम आपस में बातचीत कर रही थी कि सूचना मिली कि कुछ गोवंशीय पशुओं को तस्कर पिकअप पर लाद कर मुजहना से पुरवा की तरफ जा रहे है।
विज्ञापन

 पुलिस टीम सूचना पर बताए गए स्थान के पास घेराबंदी की तो एक पिकअप आती दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम ने रोकने का इशारा किया तो फायरिंग करते हुए जान से मारने की नीयत से तस्कर गाड़ी को आगे बढ़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

  वैसे गोली किसी भी पुलिस कर्मी को नहीं लगी। हर तरफ से पुलिस टीम से घिरे होने की वजह से तस्कर गाड़ी से कूद कर भागने की कोशिश किए,लेकिन पुलिस ने तीन तस्करों को दौड़ा कर पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए तस्करों की पहचान सफीक , वसीर और मुनीर अहमद निवासी ऊचहरा थाना दुधारा के रुप में हुई। तलाशी में सफीक के पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा, वसीर के पास से 12 बोर का तमंचा,एक कारतूस व खोखा मिला। इसके अलावा पिकअप नंबर यू पी 51 एटी-0938 पर लदे दस गोवंशीय पशु बरामद हुआ। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि बरामद पिकअप बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पिपरा चंद्रपति निवासी विजय मिश्रा की है। पिकअप से गोवंशीय पशुओं को लाद कर गंतव्य जगह तक पहुंचाते है। इस काम के लिए पिकअप मालिक को मनमाना किराया भी देते थे। बरामद गोवंशीय पशु साफियाबाद गांव निवासी मेराज का है।
  बाद में पुलिस टीम ने पिकअप मालिक विजय मिश्रा को भी गिरफ्तार किया। एसपी के मुताबिक पूछताछ में तस्करों ने बताया कि 18 फरवरी को जिवझारपुर में 11 पशुओं को और 21 दिसंबर 2015 को गंगौली बागीचे के पास सात पशुओं को उन्हें पुलिस के हाथ लगने की वजह से छोड़ कर भागना पड़ा था।
  वैसे पुलिस ने पशुओं को बरामद किया था। पशुओं के बरामद होने से पूर्व वह लोग भाग गए थे। एसपी ने बताया कि सफीक के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तीन मुकदमें दुधारा में ,हत्या के प्रयास का केस बस्ती जिले के हरैया में और निल अपराध संख्या पर दुधारा में डकैती, दलित एक्ट का मुकदमा दर्ज हो चुका है।
  डकैती  के मुकदमे की विवेचना बस्ती जिले से हो रही है। वसीर के खिलाफ के दो मुकदमे और मुनीर अहमद के खिलाफ एक मुकदमा दुधारा थाने में दर्ज है।

 जबकि पिकअप मालिक विजय मिश्रा के खिलाफ भी मुकदमा बस्ती जिले के रुधौली थाने में पंजीकृत है। आगे बताया कि तस्करों के  खिलाफ हत्या के प्रयास, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट, षड़यंत्र समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए जेल भेजा गया।
  पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed