{"_id":"68c1bda5606c478ab907b5c7","slug":"four-accused-of-theft-and-snatching-arrested-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-138216-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चोरी और झपटमारी के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चोरी और झपटमारी के चार आरोपी गिरफ्तार
Wed, 10 Sep 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के जरिए पकडे गए चोरी और स्नैचर के आरोपी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में चोरी व झपटमारी के चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाया है। पुलिस टीम ने उनके पास से नकदी, जेवरात व अन्य सामान भी बरामद किया है। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में घटना का अनावरण करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी।
एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पांडेय के देखरेख में गठित मगहर चौकी प्रभारी मनीष कुमार जायसवाल की पुलिस टीम ने 10 सितंबर को आरोपी आजाद निषाद उर्फ बीरु निषाद व अभिषेक निषाद निवासी महुआपार थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर को एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटसाइकिल व 75 सौ रुपये के साथ कबीर चौरा मार्ग हाईवे काला गेट के पास से गिरफ्तार किया।
इसी तरह पुलिस टीम ने एक अन्य मामले में कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी अशोक कुमार दूबे के अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी ओम नरायन राय उर्फ गोपाल राय निवासी ग्राम मंसूरिया थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर हाल पता कृष्णानगर वार्ड नंबर 1 सेमरागांव थाना कृष्णानगर जनपद कपिलवस्तु (नेपाल) व गौतम तिवारी निवासी ग्राम नगुआ थाना महुली को तीन कारतूस 12 बोर, चोरी के जेवरात व चोरी करने के उपकरण के साथ कबीर चौरा मार्ग हाईवे काला गेट के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
इन घटनाओं का हुआ खुलासा
1- बखिरा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी उमेश त्रिपाठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अगस्त की रात्रि में अज्ञात चोर ने घर के दक्षिण तरफ से जंगला तोड़कर बक्से से 55 हजार नकद और जेवरात चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बखिरा पर अभियोग पंजीकृत किया था।
2- मगहर चौकी क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी रामसिंह यादव ने कोतवाली खलीलाबाद पर तहरीर देकर बताया कि 8 सितंबर को वह अपने घर के पास हाईवे के किनारे टहल रहे थे। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात व्यक्तियों ने उनका मोबाइल छपट्टा मारकर छीन लिया पुलिस ने प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर केस पंजीकृत किया।
3- पीड़ित ओमप्रकाश हाल पता बड़गो थाना कोतवाली खलीलाबाद स्थायी पता बरईपार थाना बखिरा ने 1 सितंबर को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने अपने शिकायत में बताया कि 9 अगस्त को अज्ञात चोर उनके बड़गो स्थित मकान के चैनल का ताला व गैलरी का दरवाजा तोड़कर चार लाख रुपये कीमत के जेवर, एक लाख रुपये नकद चोरी कर लिया। पुलिस ने प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर केस पंजीकृत किया था।
4- पीड़ित जयशंकर पांडेय निवासी मोहल्ला कैलाश नगर पूर्वी औद्योगिक नगर ने कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने अपने शिकायत पत्र में बताया कि 29 अगस्त 2025 को अज्ञात चोरों उनके मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवर और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पुलिस पूछताछ में यह आया सामने
एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि मगहर चौकी प्रभारी मनीष कुमार जायसवाल की टीम से गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की उन्होंने बताया कि उनका तीन लोगों का एक गिरोह है। तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। तीनों अपने मोटरसाइकिल से घूम-फिर कर राह चलते लोगों का मोबाइल व पैसा छीन लेते हैं। मोबाइल को बेचकर जो पैसा मिलता है वह हम आपस में बांट लेते। 9 सितंबर को उन दोनो ने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर बाइक से मगहर के पास हाईवे के किनारे टहल रहे एक व्यक्ति का मोबाइल छीन कर भाग गए थे। करीब 22-24 दिन पहले तीनों बखिरा थाना के मानपुर गांव में एक घर की खिड़की तोड़कर जेवरात व 55 हजार रुपये नकद चोरी किया था। व रुपये उसी चोरी में से बचे हुए हैं।