{"_id":"69f7bc0ce29de2894503713d","slug":"four-accused-of-snatching-arrested-mobile-and-cash-recovered-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-149998-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छिनैती के चार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छिनैती के चार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी बरामद
विज्ञापन
दरही पुल के पास पीड़ित को मारपीट कर की थी छिनैती
बेलहरकला पुलिस ने की कार्रवाई, घटना में शामिल बाइक भी बरामद
संतकबीरनगर। बेलहरकला पुलिस ने छिनैती के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक मोबाइल फोन, 1600 रुपये नकद व एक बाइक बरामद हुई है। रविवार को पुलिस लाइंस सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बेलहरकला थाना प्रभारी
अनिल कुमार की अगुवाई में गठित टीम द्वारा अजय उर्फ गोपाल यादव, सुमित उर्फ गोलू अजय उर्फ काजू तथा राजकपूर निषाद निवासी मंझरिया पठान बेलहरकला को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक मोबाइल, 1600 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गई। आरोपियों को कुशहरा पक्की सड़क पुलिया के पास से रविवार को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि शनिवार को वादी अशोक पाठक निवासी दासडीह द्वारा थाना बेलहरकला पर दी तहरीर में बताया कि वह अपने ई-रिक्शा से दासडीह के लिए जा रहे थे। दरही पुल के पास मोटरसाइकिल से आरोपी गोलू, गोपाल यदुवंशी, अजय यादव व राजकपूर द्वारा ई-रिक्शा के सामने अपनी बाइक लगा दी और अशोक को मारने-पीटने लगे। मोबाइल व जेब में रखे रुपये लेकर भाग गए।
विज्ञापन
थाना बेलहरकला में धारा 309 (6), 126 (2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साक्ष्य संकलन के आधार पर उपरोक्त में धारा 309(6) बीएनएस का अपराध होना न पाकर जुर्म धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पाया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।