{"_id":"663f14a8774d479c5c089b50","slug":"four-accused-of-electrician-murder-absconding-location-not-available-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-114248-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली मिस्त्री हत्या के चार आरोपी फरार, नहीं मिल रहा लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली मिस्त्री हत्या के चार आरोपी फरार, नहीं मिल रहा लोकेशन
Sat, 11 May 2024 12:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 11 May 2024 12:18 PM IST
विज्ञापन
-अंबेडकरनगर जनपद में मिला था युवक का शव
-पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बसलोहिया गांव निवासी बिजली मिस्त्री के हत्या के मामले में संलिप्त चार आरोपी फरार हैं। जिनका पुलिस को अभी तक कोई लोकेशन नहीं मिल पाया है। अंबेडकरनगर जनपद के बंसखारी थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव में उसका शव मिला था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मंगेतर व उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्जकर दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इसके बाद से ही पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपी की तलाश में जुट गई।
बिजली मिस्त्री की हत्या के बाद पुलिस ने केस दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरु किया। निरीक्षक अपराध रामेश्वर यादव एवं एसओजी की टीम ने प्रकाश में आए घटना में शामिल पंकज प्रजापति पुत्र घनश्याम प्रजापति साकिन आमा टिनीच थाना गौर जनपद बस्ती व सरस्वती पुत्री स्वर्गीय सिद्धनाथ प्रजापति निवासी मकदूमपुर थाना दुधारा को गिरफ्तार करके उनके पास हत्या में प्रयुक्त वाहन एवं अन्य सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ के बाद पंकज के मित्र किशन राजभर पुत्र ओमप्रकाश निवासी महुआपार भिटिया बुजुर्ग थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती और अन्य साथी कुलदीप कुमार, संदीप कुमार एवं राजन का नाम प्रकाश में आया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में गिरफ्तार पंकज और सरस्वती को जेल भेज दिया। इसके साथ ही घटना में प्रकाश में आए अन्य आरोपी किशन राजभर व उसके अन्य साथी कुलदीप कुमार, संदीप कुमार एवं राजन की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरुकर दिया है। पुलिस की गतिविधि को देखकर आरोपी भूमिगत हो गए। जिनके संभावित ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी तेजकर दिया है।
पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद मिले इनपुट के आधार पर उनके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दिया जा रहा है। जल्द ही घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी