फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   foundation day of NVS

धूमधाम से मना नवोदय स्कूल का स्थापना दिवस 

Fri, 15 Apr 2016 12:20 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Fri, 15 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
foundation day of  NVS
जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में बुधवार को 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला
जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में बुधवार को 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। देर रात तक चले इस आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुति से बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। 
विज्ञापन


देर रात तक चली कार्यक्रमों की शृंखला में बच्चों ने नृत्य, गीत, संगीत, नाटक, हास्य व्यंग व विविध सांस्कृतिक धरोहर कार्यक्रम के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्रा अनुप्रिया ने ए मेरे वतन के लोगों का सजीव मंचन कर लोगों को बांधे रखा।
विज्ञापन


विभिन्न सांस्कृतिक धरोहर के मंचन में विभिन्न संस्कृतियों की झांकी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनामिका, अन्नया, नंदनी, प्रिया, छमा, रागीनी, फिजा, गरिमा,आरती, ऋतू, शक्ति विकास ने मुख्य भूमिका निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


  कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉक्टर सरोज कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नवोदय विद्यालय की स्थापना शिक्षा क्षेत्र में अद्वितीय पहल है। देश के विभिन्न जनपदों के मेधावी छात्र छात्राएं नि:शुल्क व बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सके तथा देश के विकास में अपना योगदान प्रदान करे।

उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि उम्मीद है विद्यालय के विद्यार्थी अपने मेहनत के बल पर अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। एसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि विद्यालय के स्थापना का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा व संस्कार देना है। इसे निरंतर आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय के शिक्षक बधाई के पात्र है। प्राचार्य डॉक्टर एसपी दूबे ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।


कार्यक्रम का संचालन एमएल जायसवाल ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर लल्लन सिंह, जयशंकर मल्ल, एसपी यादव, विशाल कुमार सोनकर, एके पांडेय, मानधाता सिंह, परमेश्वर पांडेय, विरेंद्र कुमार, एसके ओझा, राकेश चतुर्वेदी, एचआर यादव, एके त्रिपाठी, नयन गोस्वामी, आरके प्रसाद, बीके रस्तोगी, सुनीता देवी, उमारानी पांडेय, रजनी सिंह, तनुजा पाठक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed