फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   found government job

मृतक आश्रित कोटे से दो लोगों को मिली सफाई कर्मी की नौकरी

Mon, 09 May 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
found government job
मृतक आश्रित कोटे से दो लोगों को मिली सफाई कर्मी की नौकरी
विज्ञापन

डीपीआरओ ने दिया नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला पंचायत राज विभाग में दो लोगों को मृतक आश्रित कोटे से सफाई कर्मी की नौकरी दी गई है। इस संबंध में डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने सोमवार को नियुक्ति पत्र जारी किया। साथ ही निर्देश दिया कि 15 दिन के अंदर अपना योगदान सुनिश्चित करें। नियुक्ति पत्र पाने के के बाद दोनों के चेहरे खिल उठे।

डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए बताया कि मुहम्मद कासिम पुत्र स्वर्गीय अब्दुल अजीज ने 20 अप्रैल 2022 को आवेदन पत्र प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया था कि उनके पिता अब्दुल अजीज जो सफाई कर्मी थे, उनकी मृत्यु 11 दिसंबर 2021 को हो गई। डीपीआरओ ने बताया कि मृतक आश्रित मुहम्मद कासिम पुत्र अब्दुल अजीज निवासी परसाकला को सफाई कर्मी के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। इसी क्रम में लीला देवी पत्नी स्वर्गीय अनिल कुमार गोंड ग्राम भरवलिया बुर्जुग जिला गोरखपुर ने 23 फरवरी 2017 को अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया था कि उनके पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। उन्होंने मृतक आश्रित कोटे से सफाई कर्मी के रूप में नियुक्ति किए जाने का अनुरोध किया था। इस मामले में विवाद के कारण नियुक्ति में अड़चन थी, लेकिन बाद में विवाद का निस्तारण हो गया। ऐसे में लीला देवी पत्नी स्वर्गीय अनिल कुमार गोंड निवासी भरवलिया बुजुर्ग जिला गोरखपुर को सफाई कर्मी के रूप में मृतक आश्रित कोटे से नौकरी दी गई है। सोमवार को डीपीआरओ ने दोनों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके साथ ही निर्देश दिया कि 15 दिन के अंदर अपना योगदान देना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इन्हें शासन द्वारा समय-समय पर स्वीकृत महंगाई भत्ता देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed