फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Former MP , District President of the individual claims

पूर्व सांसद,जिलाध्यक्ष के दावे अलग-अलग

Thu, 04 Feb 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Thu, 04 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
हैंसर। पौली ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सपा के अधिकृत प्रत्याशी को
विज्ञापन
लेकर तरह-तरह के दावे हो रहे हैं। इससे लोगों में असमंजस की स्थिति है।

हाल यह है कि पूर्व सांसद भालचंद ने बुधवार को प्रेसवार्ता के माध्यम से शोभादेवी पत्नी राममिलन को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बताया। वहीं दूसरी ओर सपा जिलाध्यक्ष रामनरायन यादव सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव ने कमलावती देवी के नाम पर पार्टी का मुहर लगना बताया।

पूर्व सासंद बुधवार को पौली और हैंसर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों से संपर्क करने के बाद दुलहापार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।उन्होंने शोभा देवी के सपा से उम्मीदवार होने का दावा करते हुए कहा कि सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर एसआर यादव ने फोन करके कहा कि पौली ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सपा से शोभा देवी प्रत्याशी हैं।

उन्होंने जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष पार्टी के ऐसे लोगों को पार्टी का प्रत्याशी बता रहे है जो कभी सपा में थे ही नही।

पूर्व सांसद ने जिलाध्यक्ष रामनरायन यादव को पार्टी पद से हटाए जाने की मांग भी की।
भालचंद यादव ने कहा कि हैंसर ब्लॉक के प्रमुख राम अशीष यादव सपा के सच्चे सिपाही है।

इस मौके पर राम मिलन यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जुबेर अहमद, बाबूलाल यादव, पौली प्रमुख प्रतिनिधि रामवृक्ष कन्नौजिया,करम हुसेन, इंदल यादव, देवेन्द्र यादव, बीरेन्द्र, जावेद खान, उमेश सिंह कपिलदेव कन्नौजिया आदि लोग मौजूद रहे।

वहीं धनघटा में प्रेस वार्ता करके विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव ने वह पत्र दिखाया जो दो फरवरी को पार्टी के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह गोप ने भेजा था।

पत्र में कहा गया है कि पौली ब्लॉक में पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी शोभा देवी पत्नी राम मिलन यादव के स्थान पर कमलावती देवी पत्नी राम चंदर यादव को घोषित किया जाता है।

इसी क्रम में पौली में चुनाव प्रभारी बनाए गए राम निवास यादव ने कहा कि आया राम गया राम जैसे लोग तरह -तरह का दुष्प्रचार करते रहते हैं। इस अवसर पर कमलावती देवी के पति राम चंदर यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

वहीं जिलाध्यक्ष रामनरायन यादव ने कहा कि पूर्व सांसद भाल चंद यादव सपा के कार्यकर्ता ही नहीं हैं। साथ ही वह यह कहने के लिए अधिकृत नहीं है कि पार्टी का प्रत्याशी कौन है या नहीं है।

मेंहदावल ब्लॉक में अब सुमित्रा देवी पत्नी लालचंद्र चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है।जबकि प्रिया यादव को ब्लॉक प्रमुख पद का प्रत्याशी घोषित की गईं थी। वहीं पौली में ब्लॉक प्रमुख पद की अधिकृत प्रत्याशी कमलावती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed