{"_id":"6a25c9433b42e637040cdb5a","slug":"former-mla-met-the-victim-in-bargadwa-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-151802-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बरगदवा में पीड़ित से मिले पूर्व विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बरगदवा में पीड़ित से मिले पूर्व विधायक
Mon, 08 Jun 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। बरगदवा में बृहस्पतिवार को दो समुदाय के बीच हुई मारपीट के मामले में दो दिन तक एक पक्ष के लोगों ने तहरीर नहीं दी। पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल के पहुंचने के बाद मामले में पीड़ित तहरीर देने के लिए आगे आए। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पंकज साहनी ने उल्लेख किया कि वह मोहल्ले में ही किराने की दुकान से सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति के साथ बड़ी संख्या में लोग मौके पहुंच गए और रास्ते में रोक कर मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि मकान गिराने की धमकी दी गई। मोहल्ले में एक ही समुदाय के लोगों की दुकान है। घटना के बाद से समुदाय विशेष के लोगों को किराने का सामान नहीं दिया जा रहा है, जिससे लोग डरे सहमे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन