{"_id":"6839ef0f0a20ad9b4607994c","slug":"former-headmans-head-broken-in-a-fight-over-childrens-dispute-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-133402-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बच्चों के विवाद में मारपीट पूर्व प्रधान का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बच्चों के विवाद में मारपीट पूर्व प्रधान का सिर फोड़ा
Fri, 30 May 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 30 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
मारपीट की घटना में घायल पूर्व प्रधान व अन्य
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र में क्रिकेट के विवाद को लेकर पूर्व प्रधान से मारपीट की घटना हो गई। रात में हुई मारपीट के बाद दोनों पक्ष जब हाॅस्पिटल में पहुंचे तो वहां पर भी मारपीट शुरू कर दी। स्थिति यह रही कि बाद में पुलिस ने पहुंचकर मामले को नियंत्रित किया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया।
जानकारी के अनुसार चकदही और नहसापार के कुछ बच्चे आपस में बृहस्पतिवार को क्रिकेट खेल रहे थे। उसी दौरान बच्चों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष घर चले गए। कुछ समय बाद केरमुआ चौराहा पर एक पक्ष के लोगों ने पहुंचकर नहसापार गांव के पूर्व प्रधान रामनयन चौरसिया के भजीते शिवानंद से विवाद शुरू कर दिया। विवाद देखकर पूर्व प्रधान ने लोगों को समझा-बुझाकर भेज दिया।
पूर्व प्रधान ने बताया कि कुछ समय बाद काफी लोग एक राय व गोलबंद होकर आए और फिर से विवाद शुरू कर दिया। उनकी लोगों से बातचीत चल ही रहा था कि किसी ने पीछे से उनके सिर पर प्रहार कर दिया। जिसके बाद वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद उन्हें लेकर सीएचसी खलीलाबाद परिजन पहुंचे। जहां पर उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दूसरे पक्ष के लोग भी सीएचसी पर आ गए। इसके बाद एक बार फिर से दोनों पक्ष सीएचसी पर आमने सामने हो गए। इससे वहां पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गया। किसी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया।
सूचना के बाद कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने सीएचसी खलीलाबाद पर पहुंचकर लोगों को समझाा-बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। हालांकि बाद में कुछ संभ्रांत लोगों के समझाने बुझाने के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया।