फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Former headman sitting on dharna in front of Pauli Block

Sant Kabir Nagar News: पौली ब्लाॅक के सामने धरने पर बैठे पूर्व प्रधान

Sat, 01 Nov 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Former headman sitting on dharna in front of Pauli Block
पौली ब्लाॅक मुख्यालय पर धरने पर बैठे जयचंद यादव - फोटो : dhaurahara
रोसयाबाजार/पौली। विकास खंंड पौली के ग्राम पंचायत खरचा के राजस्व गांव दीपपुर मठिया के पूर्व प्रधान जयचंद यादव पांच सूत्रीय मांग को लेकर शनिवार को ब्लाॅक मुख्यालय कार्यालय के सामने 10 बजे से आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने गांव में विभिन्न कार्यों को कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान जयचन्द यादव ने कहा कि 15 दिन पहले एसडीएम को पांच सूत्रीय मांग पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि खरचा गांव में कुछ लोगो का राशन कार्ड से नाम निरस्त हो गया। जिसे सही किया जाए। गरीब किसान का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नही आ रहा है, वृद्धा पेंशन भी नहीं मिल रहा है। शिवबखरी में बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पर चिकित्साधिकारी नहीं है।
विज्ञापन

कहा कि उनकी मांगें न सुनी जाने पर वह आमरण अनशन पर बैठे हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक अनशन पर जारी रहेगा। खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा ने बताया कि इनकी मांग पत्र में जो बिंदू है उसका निराकरण तहसील पर किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed