फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Forensic team investigating the dead body found in Siwan, east of Amardobha.

Sant Kabir Nagar News: अमरडोभा में मिला युवक का शव, हत्या का शक

Wed, 26 Mar 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 26 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Forensic team investigating the dead body found in Siwan, east of Amardobha.
अमरडोभा के पूरब सिवान में मिली शव के बारे में जांच करती फोरेंसिक की टीम।
बेलहर। बेलहरकला थानाक्षेत्र के अमरडोभा गांव के सिवान में एक युवक का शव मिला है। उक्त शव के गले और पेट पर कटने के निशान थे। आशंका है कि उक्त युवक की हत्या की गई है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह अमरडोभा गांव के पूरब सिवान में ग्रामीणों ने एक शव देखा तो जानकारी गांव के प्रधान महेश लोधी को दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर बेलहर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को चारों तरफ से पीली पट्टी से घेर दिया। साथ ही शव की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। जबकि पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखा।
विज्ञापन


शव के पैर और पेट में कट के निशान थे। वह चेकदार शर्ट तथा कार्गो पैंट पहने हुए था। उसकी जेब से 100 रुपये और चूना बरामद हुआ। वहीं बगल में शराब और बीयर की खाली बोतल भी मिली। उसकी उम्र तकरीबन 30-35 वर्ष आंकी जा रही है। मौके पर मिले साक्ष्यों से यह आशंका जताई जाती है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हुई थी। सोशल मीडिया और डीसीआरबी के जरिए उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाॅरेंसिक टीम ने उठाए साक्ष्य

घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर फाॅरेंसिक टीम भी पहुंची। फोरेंसिक टीम ने वहां पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। फील्ड यूनिट के लोग घटनास्थल के साथ ही आसपास भी निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed