फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Foreigners started returning to celebrate Holi, trains are waiting, buses are running full

Sant Kabir Nagar News: होली मनाने लौटने लगे परदेसी, ट्रेनों में वेटिंग, बसें चल रहीं फुल

Fri, 07 Mar 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Foreigners started returning to celebrate Holi, trains are waiting, buses are running full
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़।
्रसंतकबीरनगर। होली का पर्व 14 मार्च को मनाया जाना है। इसके मद्देनजर विभिन्न शहरों से कामकाज के सिलसिले में गए परदेसी अब होली मनाने के लिए घर लौटने लगे है, लेकिन बड़े शहरों से आने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। जिससे विभिन्न शहरों से आने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है। इसके साथ ही बसें में भी अभी से भीड़ दिखने लगी है।
विज्ञापन

होली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए विभिन्न प्रांतों व शहरों में रहे वाले लोग लौट रहे हैं। इन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कारण यह है कि कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि वेटिंग 200 के पार पहुंच गई है। मजबूरी में लोगों को जनरल कोच में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। मुंबई, बंगलूरू, लुधियाना, दिल्ली, कानपुर और सूरत आदि शहरों से लौटने वाले कंफर्म टिकट न मिलने से परेशान हैं। लोगों को होली स्पेशल ट्रेनों से उम्मीद है।
विज्ञापन

-------------
ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं लोग
परिवहन निगम की बसों की तुलना में ट्रेन से सफर करना लोग पसंद करते हैं। कारण यह है कि एक तो बसों में किराया अधिक देना पड़ता है, ऊपर से तमाम दिक्कतें आती है। ट्रेन का सफर आरामदायक होता है। यात्री मुकेश कुमार, दिनेश आदि ने बताया कि मुंबई में परिवार रहता है। वहां से होली पर लोगों को आना है, लेकिन कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। अब उम्मीद है कि होली स्पेशल ट्रेन चलेगी तो टिकट मिल जाए, इसके लिए स्टेशन पर जानकारी के लिए आए थे। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर मिले धनघटा निवासी राम प्रकाश ने बताया कि कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। इस उम्मीद से आए थे कि शायद काउंटर से टिकट मिल जाए, लेकिन वेटिंग टिकट ही मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
प्राइवेट बस संचालकों ने बढ़ाया किराया
ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने से लोग प्राइवेट बसों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन यहां उन्हें अधिक किराया देना पड़ रहा है। पहले दिल्ली तक के लिए सात से आठ सौ रुपये देने पड़ते थे, अब 12 से 14 सौ रुपये में टिकट बुक हो रहा है। दिल्ली में रहने वाले सुधीर कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले आए हैं, अब लौटना है, लेकिन किराया बढ़ा दिया गया है। मजबूरी में अधिक किराया देकर सफर करना पड़ेगा।
कोट
होली पर स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने की योजना है। जल्द ही स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
-एके गौड़, स्टेशन अधीक्षक रेलवे स्टेशन खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed