{"_id":"65df757efcd232284004f50c","slug":"foot-overbridge-and-park-to-be-built-at-khalilabad-railway-station-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-110524-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर बनेगा फुट ओवरब्रिज व पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर बनेगा फुट ओवरब्रिज व पार्क
Wed, 28 Feb 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
- 12 मीटर चौड़ा होगा पुल, हो चुका हैं टेंडर
- 10 करोड़ रुपये स्वीकृत
- खलीलाबाद से प्रतिदिन करीब 4300 रेल यात्री करते हैं सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने के लिए फुट ओवरब्रिज बनेगा। साथ ही स्टेशन परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्क बनाया जाएगा। वाहन पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था बनाई जा रही है। स्वचालित सीढ़ी भी बनेगी। इसको लेकर तैयारी चल रही है।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 4300 यात्री पहुुंचते हैं। स्टेशन पर यात्रियों के आवगमन के लिए 34 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन व दो जोड़ी सवारी गाड़ी की सुविधा उपलब्ध है। यह स्टेशन सुविधा ग्रेड एनएसजी-4 ब्राॅड गेज लाइन का स्टेशन है। खलीलाबाद स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर मगहर में सूफी संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली है। यहां पर विभिन्न अवसरों पर देश-विदेश से पर्यटक कबीर के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में रेल मंत्रालय खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के दिशा में कार्य कर रहा है।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर अभी एक फुट ओवरब्रिज है। एक साथ दो प्लेटफार्म पर ट्रेन आने से यात्रियों को परेशानी होती है। ऐसे में अब खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा एक और उपरिगामी पुल बनाए जाने की योजना है। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। इसके लिए कुल 10 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के उत्तर तरफ बनेगा पार्क
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के उत्तर तरफ पार्क बनाए जाने की योजना है। ताकि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को सुखद अहसास हो सके। यहां पर फौव्वारा, लाइटिंग आदि के इंतजाम होंगे। जिससे रात्रि के समय में भी पार्क की रौनक बनी रहे। स्टेशन पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण कराए जाने की भी तैयारी है। स्टेशन आने वालों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए वाहन पार्किंग बनाने की भी योजना है। कार्यों का टेंडर भी हो चुका है।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी चल रही है। स्टेशन के पश्चिम तरफ एक और फुट ओवरब्रिज का निर्माण होगा। साथ ही पार्क आदि के कार्य भी होने हैं। टेंडर हो चुका है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएंगे।
- एके गौड़, स्टेशन अधीक्षक