{"_id":"69079b1c80bac948e001867d","slug":"food-plaza-proposal-hangs-in-balance-awaiting-approval-hopes-dashed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-140628-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मंजूरी के इंतजार में लटका फूड प्लाजा का प्रस्ताव, टूट रही उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मंजूरी के इंतजार में लटका फूड प्लाजा का प्रस्ताव, टूट रही उम्मीद
Sun, 02 Nov 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
वर्तमान में यही जमीन है जहां फूड प्लाजा बनना है-संवाद
संतकबीरनगर। शहर में फूड प्लाजा बनाने की योजना अधर में लटक गई है। करीब डेढ़ साल पहले इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अभी मंजूरी का इंतजार हो रहा है। हालांकि जमीन को चिह्नित करते हुए यहां पर हुए अवैध कब्जा को हटा दिया गया है। साथ ही चहारदीवारी भी तैयार हो चुकी है। फूड प्लाजा बने तो शहरवासियों को एक ही स्थान पर खाने-पीने की सुविधा मिल सकती है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद कार्यालय के कुछ दूरी पर फूड प्लाजा बनाने की योजना तैयार की गई थी। इस जमीन को कब्रिस्तान बताया जा रहा था, जिससे विवाद की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन प्रशासन ने इसे नगर पालिका की जमीन बताते हुए आस-पास हुए कब्जे को हटवाया और चहारदीवारी बनवाई गई। इसके साथ ही यहां पर फूड प्लाजा बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। इससे लोगों में उम्मीद जगी कि फूड प्लाजा बनने से एक ही परिसर में लोगों को खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध होगी, लेकिन यह उम्मीद टूटने लगी है।
कारण यह है कि करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी अब तक इसकी मंजूरी नहीं मिल सकी है। वैसे परिसर में पेयजल के लिए नलकूप स्थापित किया गया है। जो कार्य योजना तैयार की गई थी, उसके मुताबिक यहां पर दुकानों का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन
साथ ही यहां आने वाले वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था के साथ बैठने आदि के लिए भी प्रबंध किए जाने है, लेकिन यह योजना अधर में लटकी हुई है। शहर के निवासी राकेश कुमार, संजय यादव आदि ने कहा कि यदि फूड प्लाजा का निर्माण हो जाए तो शहरवासियों को मनाेरंजन के साथ ही खाने-पाने की सुविधा एक ही परिसर में मिल जाएगी।