{"_id":"6542affed6a361578e00d9f6","slug":"follow-traffic-rules-drive-at-prescribed-speed-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-4987-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमाें का करें पालन, निर्धारित गति से चलाएं वाहन : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमाें का करें पालन, निर्धारित गति से चलाएं वाहन : डीएम
Thu, 02 Nov 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम और एसपी।
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने 30 नवंबर तक चलने वाले यातायात माह का बुधवार को मेंहदावल बाईपास स्थित यातायात पर शुभारंभ किया। इसके साथ ही जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पूरे नवंबर माह में यातायात माह चलाया जाएगा। इस दौरान सुरक्षित यातायात व्यवस्था, वाहनों की चेकिंग, यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया जाना, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग किए जाने, उचित स्थान पर वाहनों की पार्किंग तथा अपनी साइड में वाहन चलाने एवं नियमानुसार टर्न आदि के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने यातायात जागरूकता अभियान के उपलक्ष्य में यातायात माह का शुभारंभ करते हुए कहा कि वाहन चालकों, आम लोगों को यातायात नियमों की संवेदनशीलता तथा सुरक्षित यातायात एवं वाहन चलाने के नियमों आदि के प्रति विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार कर जागरूक किया जाए। जनपद में सुगम एवं सुरक्षित यातायात के सुचारू संचालन के दृष्टिगत आवश्यक सुधार किए जाने की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अभियान चला कर स्कूल वाहनों सहित सभी वाहनों की जांच की जाए, ड्राइवर का लाइसेंस, मेडिकल फिटनेस, वाहन फिटनेस आदि का भी जांच किया जाए।
विज्ञापन
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम करने, लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करने, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के साथ लोगों से अपील किया गया की वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेल्मेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर ब्लूमिंग बड्स के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य ब्लूमिंग बड्स दिनेश चंद्र पांडेय ने किया।
इस दौरान सीओ यातायात केशवनाथ, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, बलदाऊ जी शर्मा, सुरेश कुमार सरोज, प्रभारी यातायात परमहंस आदि उपस्थित रहे।