फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fog problem

Sant Kabir Nagar News: कोहरे ने थामी ट्रेनों व बसों की रफ्तार, यात्री परेशान

Wed, 27 Dec 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 27 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
fog problem
सड़क पर कुछ दिखाई नही दे रहा था ऐसे में लोग वाहन की लाइट जला कर सड़क पर निकल रहे है।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन

नई दिल्ली सहरसा 10 घंटे तो बठिण्डा-गोरखपुर 11 घंटे लेट, दो ट्रेनें निरस्त
सुबह के बजाय शाम को पहुंची गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कई दिनों के बाद बुधवार को सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहा। इससे यातायात प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें देर से चल रही हैं तो दो ट्रेनें निरस्त हो गई हैं। बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। ठंड बढ़ने से लोग सुबह घरों में दुबके रहे।
बुधवार को सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चले। कोहरे के कारण खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह 7:10 बजे पहुंचने वाली अप गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस करीब दस घंटे देरी से चल रही है। वैशाली एक्सप्रेस डाउन जो नई दिल्ली से सहरसा जाती है। यह ट्रेन 10 घंटे देर से चल रही है। इसे सुबह 8:17 बजे पहुंचना था, लेकिन शाम तक यह ट्रेन नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

इसी प्रकार बठिण्डा-गोरखपुर डाउन एक्सप्रेस भी 11 घंटे देरी से चल रही है। यही नहीं लखनऊ बरौनी डाउन बरौनी एक्सप्रेस और लखनऊ-गोरखपुर डाउन इंटरसिटी निरस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ बसों के संचालन में भी कोहरे का असर दिख रहा है। रात्रि के समय चलने वाली बसों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। बसें काफी धीमी गति से चल रही हैं। लखनऊ से खलीलाबाद आने में जो सफर छह घंटे में पूरा हो जाता रहा है, वह सफर आठ से 10 घंटे में पूरा हो रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सुबह के समय घने कोहरे के कारण वाहन रेंगते हुए चले। लोग ठंड के कारण सैर-सपाटे के लिए नहीं निकले। हालांकि, सुबह दस बजे के बाद धूप निकली तो कोहरे का असर कम हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।
कोट
सिकंदराबाद के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर आए थे। ट्रेन को सुबह आना था, लेकिन शाम तक नहीं आई। करीब 10 घंटे लेट होने के कारण इंतजार करने की मजबूरी है।

-शिवम त्रिपाठी, यात्री

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर कई घंटे से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेन 10 घंटे देरी से चल रही है। ऐसे में सुबह से शाम हो गई है। जाना जरूरी है। इसलिए इंतजार के सिवा कोई विकल्प नहीं है।
-बालगोविंद, यात्री

ट्रेनें काफी देरी से चल रही है। इसके कारण इंतजार करना पड़ रहा है। बरौनी एक्सप्रेस निरस्त होने की जानकारी मिली है। ऐसे में बस से सफर करना पड़ेगा।
-राम शरण, यात्री

यह ट्रेनें हुए हैं प्रभावित
-गोरखपुर-सिकंदराबाद अप एक्सप्रेस 10 घंटे देर से
- नई दिल्ली-सहरसा डाउन एक्सप्रेस 10 घंटे देर से
- बठिण्डा-गोरखपुर डाउन एक्सप्रेस 11 घंटे देर से
- लखनऊ- गोरखपुर डाउन एक्सप्रेस निरस्त
- लखनऊ-बरौनी डाउन एक्सप्रेस निरस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed