Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Flouting the rules, they ride bikes without helmets

Sant Kabir Nagar News: नियम ठेंगे पर, बिना हेलमेट दौड़ा रहे बाइक

Thu, 12 Nov 2026 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Flouting the rules, they ride bikes without helmets
मेंहदावल में यातायात जागरूकता का नहीं असर, एक बाइक पर पांच सवार-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। यातायात माह का उद्देश्य इसके प्रति राहगीरों को जागरूक करना और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराना है। नगर पंचायत में स्थिति इसके बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है। अभियान शुरू हुए 12 दिन बीत चुके हैं, फिर भी लोगों पर इसका खास असर नहीं पड़ा है। नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए लेकिन कोशिशें हवा-हवाई साबित हो रही हैं।
बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अंजहिया बाजार की सब्जी मंडी में सबसे खराब स्थिति दोपहिया वाहन चालकों की रही। इस दौरान 70 प्रतिशत से अधिक बाइक सवार बिना हेलमेट के सड़कों पर दौड़ते दिखाई दिए। इससे न केवल हादसों का खतरा बढ़ता है, बल्कि जागरूकता की कमी भी उजागर होती है।
विज्ञापन

पुलिस बार-बार अपील कर रही है कि लोग अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें मगर लोग मानने को तैयार नहीं हैं। वहीं कार्रवाई करते हुए यातायात माह के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ा एक्शन लिया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में अभियान में सख्ती की जाएगी। ताकि लोग नियमों का पालन करें। लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को समझाया जा रहा है लेकिन जब तक लोग खुद जिम्मेदारी नहीं दिखाएंगे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed