{"_id":"66feda3909fcec260309101a","slug":"flood-water-enters-government-polytechnic-education-affected-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121700-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राजकीय पाॅलीटेक्निक में बाढ़ का पानी घुसा, शिक्षा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राजकीय पाॅलीटेक्निक में बाढ़ का पानी घुसा, शिक्षा प्रभावित
Thu, 03 Oct 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
- आमी नदी बढ़ने पर प्रति वर्ष काॅलेज में घुसता है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। विगत दिनों हुई अनवरत बारिश की वजह से क्षेत्र की नदी व नालो के जलस्तर में काफी बढोत्तरी हुई। बालूशासन नदी के तट पर स्थित महामाया राजकीय पालीटेक्निक में भी आमी नदी का पानी चला गया। इससे काॅलेज के शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
राजकीय पालीटेक्निक बालूशासन स्थित आमी नदी के किनारे स्थित होने से प्रतिवर्ष काॅलेज परिसर के नदी का पानी घुस जाता है। इस वर्ष भी बिगत दिनों लगातार हुई बारिश की वजह से आमी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। नदी का बढ़ा हुआ बाढ़ का जल कालेज के वर्कशाप भवन के साथ ही अन्य हिस्सों में भी चला गया है। इस वजह से छात्रों का शिक्षण व प्रशिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। काॅलेज में पानी घुसने की वजह से छात्रों की उपस्थिति भी प्रभावित हो रही है। प्रति वर्ष काॅलेज में जलभराव की इस समस्या के समाधान की दिशा में जिम्मेदार लापरवाह बने है। इसे लेकर आसपास के लोगों ने भी नाराजगी जताई है।