फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Flaws found at 108 polling stations

Sant Kabir Nagar News: 108 मतदान केंद्रों पर मिली खामियां

Thu, 11 Apr 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 11 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Flaws found at 108 polling stations
- एसडीएम ने बीएसए को लिखा पत्र, बीएसए ने संबंधित बीईओ को चेताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव में बने बूथों का सत्यापन निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अधिकारियों ने किया। इस दौरान हैंसर, पौली और नाथनगर के 108 बूथों पर कमियां मिलीं। जिस पर एसडीएम धनघटा ने बीएसए को कमियों को दूर करने को कहा है। बीएसए ने सभी बीईओ को पत्र लिखकर बूथों पर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उसकी सूचना भी उपलब्ध कराने को कहा है।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम धनघटा की जांच में हैंसर, नाथनगर और पौली के बूथों में कमियां पाई गई हैं। इसमें विद्यालयों में बने बूथों पर बाउंड्रीवाल, बिजली, पानी, खिड़की, दरवाजा, शौचालय, रैंप, विद्यालय में गंदगी, रंगाई पुताई आदि की कमियां मिली हैं। कई विद्यालयों में चहारदीवारी तक नहीं है। विद्यालय में कमरा निर्माणाधीन है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय लौकिहा जर्जर होने के चलते तोड़ दिया गया है। जिससे यहां पर मतदान नहीं हो सकता है। प्राथमिक विद्यालय दीपपुर में पानी की सुविधा नहीं है व शौचालय निर्माणाधीन है। प्राथमिक विद्यालय मटौली में बिजली की सप्लाई बाधित है। बीएसए ने बताया कि तीनों ब्लाॅकों को बीईओ को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि जो कमियां है उसे दूर कर लिया जाए। इसकी सूचना से अवगत भी कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed