{"_id":"644417a712dcbee6e30f9dc6","slug":"five-people-including-four-women-found-corona-infected-khalilabad-news-c-7-1-135902-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चार महिलाओं सहित पांच लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चार महिलाओं सहित पांच लोग मिले कोरोना संक्रमित
Sat, 22 Apr 2023 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 22 Apr 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को चार महिलाओं सहित पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 पहुंच गई है। इन संक्रमितों में से 16 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी 27 लोगों का घर पर ही इलाज चल रहा है।
जिले में कोराना संक्रमित लगातार मिल रहे हैं। उसके बाद भी अस्पताल से लेकर बाजार तक लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही बेखौफ जारी है। शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। इधर खलीलाबाद क्षेत्र के एक ही परिवार के दो लोगों की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही नाथनगर क्षेत्र के दो और हैंसर बाजार क्षेत्र में एक की रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली है।
इन सभी को सर्दी, जुकाम, खांसी की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन सभी को दवा देकर घर भेज दिया है। इसके साथ ही इनके संपर्क में आने वाले परिजनों का भी सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों की निगरानी कर रही है। जिले में अब तक कुल 43 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 16 लोग स्वस्थ हुए हैं। पांच लोग शनिवार को स्वस्थ हुए हैं।