फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five major roads of Hansar will be widened and repaired

Sant Kabir Nagar News: हैंसर की पांच प्रमुख सड़कों का होगा चौड़ीकरण और मरम्मत

Mon, 14 Apr 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 14 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Five major roads of Hansar will be widened and repaired
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार की कई सड़कें चौड़ीकरण के साथ-साथ मरम्मत भी होगी। इसके लिए नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा की अध्यक्ष रिंकू मणि ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सड़कों के चौड़ीकरण व मरम्मत के लिए आग्रह किया था।
विज्ञापन

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने अपने प्रमुख सचिव के माध्यम से प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग शासन को निर्देशित कर जल्द ही इसके लिए सर्वे का कार्य को शुरू करने का निर्देश दिया गया है। क्षेत्र के सुरैना चौराहे से दुघरा होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली होते हुए राम जानकी मार्ग तक चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य होगा। हैंसर पोस्ट ऑफिस से बेलौरा होते हुए राम जानकी मार्ग तक चौड़ीकरण व नवीनीकरण होगा। बारीडीहा गांव से हैंसर चौराहा होते हुए अहरा सीवान तक चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण किया जाएगा। शिव मंदिर पिच रोड धनघटा से भिउघाट होते हुए सुरैना गांव तक चौड़ीकरण व नवीनीकरण होगा। वहीं सोनडीहा राम जानकी मार्ग से राम सवारे यादव के घर होते हुए भैंसाखूट चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed