फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five injured in collision of three bikes, one serious

Sant Kabir Nagar News: तीन बाइक की टक्कर में पांच घायल, एक गंभीर

Wed, 28 May 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Five injured in collision of three bikes, one serious
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के राम-जानकी मार्ग पर मंगलवार की रात में तीन बाइक आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में पांच युवक घायल हो गए। इनमें से एक को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के धनघटा थाना क्षेत्र के अतरौलिया निवासी रामसरन पुत्र जगदीश (25) और जितेंद्र पुत्र वंशराज (27) 27 मई की रात में अपनी-अपनी बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वे पौली चौराहे से पश्चिम राम जानकी मार्ग पर सामने पहुंचे, तो विपरीत दिशा से आ रहे एक ही बाइक पर सवार सेमरी गांव निवासी करन पुत्र हरीराम (22), सत्यमान पुत्र शक्ति (20) और आदित्य (20) की बाइक से टक्कर हो गई। चौकी प्रभारी सचिन्द्र नाथ राय ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार भेजवाया।
विज्ञापन

वहां से पांचों लोगों को रात में ही जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा है। वहीं करन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed