{"_id":"62f29ea0cdb07776b14a29dc","slug":"five-henchmen-of-cheating-gang-arrested-khalilabad-news-gkp4466168152","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले गिरोह के पांच गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले गिरोह के पांच गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गिरोह के गुर्गे।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले गिरोह के पांच गुर्गे गिरफ्तार
गोरखपुर-बस्ती मंडल के जिलों के अलावा बिहार तक फैला है गिरोह का जाल
संतकबीरनगर। एटीएम कार्ड बदल कर लोगों के बैंक खाते से रकम निकालने वाले अंतरराज्यीय गैंग के सरगना समेत पांच गुर्गों को पुलिस ने मंगलवार को लोहरौली बाजार स्थित एटीएम से गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने कार, बाइक, विभिन्न बैंकों के 60 एटीएम कार्ड, लैपटॉप, एटीएम क्लोनिंग डिवाइस और 84,700 रुपये बरामद किए।
एसपी सोनम कुमार ने बताया कि दुधारा, बेलहर कला और सर्विलांस की पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के पांच गुर्गों को लोहरौली बाजार से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सुशील सोनी निवासी सुवेलवा कोतवाली जनपद बस्ती, सतीश कुमार उर्फ संदीप उर्फ सुख्खल निवासी खडेसर थाना घुघली जनपद महाराजगंज, अमित कुमार महतो निवासी पुरानी चौक नोनिया टोला थाना व जिला गोपालगंज बिहार, सिकंदर कुमार यादव निवासी सुुरवनिया थाना मीरगंज जिला गोपालगंज बिहार, राजेश कुमार उर्फ राजा निवासी पुरानी चौक नोनिया टोला थाना व जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुई।
एसपी ने बताया कि गैंग का सरगना सुशील सोनी है। गैंग के गुर्गे जिले के अलावा बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर के साथ अन्य शहरों व बिहार में आर्थिक अपराध करते हैं। गैंग के लोग एटीएम से रकम निकालने के लिए आने वालों की मदद करने के नाम पर बातों में उलझाकर उनका एटीएम कार्ड बदल लेते हैं। उसकी जगह दूसरा एटीएम थमा देते थे। बदले गए एटीएम कार्ड से खाते से रकम निकाल कर आपस में बांट लेते है। आरोपियों ने बताया कि डिवाइस से एटीएम की क्लोनिंग का कार्य करते हैं। चिमटे को एटीएम में चिप के साथ लगाकर खाताधारकों का डाटा प्राप्त कर लेते है। डाटा की मदद से एटीएम की क्लोनिंग कर लोगों के खाते से रकम निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
..
मदद के नाम पर बदल लेते हैं एटीएम कार्ड
एसपी के मुताबिक आरोपियों ने बताया पांच जुलाई को सुशील सोनी व संदीप कुमार उर्फ सतीश उर्फ सुक्खल कार से सेमरियावां आए थे। एक व्यक्ति की मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदल लिया। उसका पिन जान कर उसके कार्ड से नंदौर में लगे एटीएम से 40 हजार रुपये निकाल लिए। छह जुलाई को कस्बे में सिकरीगंज के एक व्यक्ति से एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से 28 हजार रुपये निकाल लिए थे। 24/25 जुलाई को कुशीनगर के हाटा में एक व्यक्ति से एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से 32,500 रुपये निकाल लिए थे।
...
पुलिस टीम को मिला दस हजार का इनाम
अंतरराज्यीय गैंग को पकड़ने में एसओ दुधारा सर्वेश राय, एसओ बेलहर संतोष मिश्रा, सर्विलांस टीम के हेड कांस्टेबल अनूप राय, प्रदीप कुशवाहा, एसआई बृजमोहन सिंह, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश आदि शामिल रहे। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।