{"_id":"65d6441b4dd82147c504fff4","slug":"five-crores-approved-for-the-development-of-the-district-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110138-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिले के विकास को लेकर पांच करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिले के विकास को लेकर पांच करोड़ स्वीकृत
Thu, 22 Feb 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों के विकास के लिए पांच करोड़ रुपया शासन ने स्वीकृत किया है। इसमें नगर पालिका खलीलाबाद में एक करोड़ 76 लाख रुपये स्वीकृत हुए है। इसी तरह से तीन अन्य नगर पंचायतों को धनराशि मिली है। इससे इंटरलाॅकिंग सड़क, नाली निर्माण व अन्य कार्य कराए जाएंगे।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना अंतर्गत जनपद के नगर पालिका सहित तीन नगर निकायों में विकास कार्य, निर्माण कार्य कराए जाने के लिए राज्य नगरीय विकास अभिकरण उत्तर प्रदेश लखनऊ के जरिए चार करोड़ 66 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इसकी पहली और द्वितीय किश्त जारी हो गई है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, नगर पंचायत हरिहरपुर एवं नगर पंचायत मगहर में परियोजनावार विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें नगर पालिका खलीलाबाद के विभिन्न वार्डो में निर्धारित परियोजना पर कार्य कराने के लिए एक करोड़ 76 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है। नगर पंचायत हरिहरपुुर अंतर्गत विभिन्न वार्डो में पूर्व निर्धारित परियोजना के निर्माण के लिए दो करोड़ 60 लाख रुपये एवं नगर पंचायत मगहर के विभिन्न वार्डों में पूर्व निर्धारित परियोजना पर कार्य के लिए 29 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
उन्होंने नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न वार्डों में निर्धारित कार्य के अनुसार जैसे इंटरलॉकिंग रोड, नाली निर्माण, क्रॉसिंग, रिटेनिंग वॉल आदि से संबंधित कार्य कराए जाए। कार्य की प्रतिदिन मानीटरिंग की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।