{"_id":"64f0dbd6977e9445e30a5199","slug":"five-cctv-cameras-installed-at-two-places-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-2305-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो स्थानों पर लगवाए गए पांच सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो स्थानों पर लगवाए गए पांच सीसीटीवी कैमरे
Thu, 31 Aug 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन त्रिनेत्र हर घर कैमरा अभियान के तहत एसपी सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में बृहस्पतिवार को पुलिस ने जनसहयोग से दो स्थानों पर पांच सीसीटीवी कैमरे लगवाए।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक स्थान पर एक सीसीटीवी कैमरा, थाना दुधारा पुलिस ने एक स्थान पर चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। कैमरा लगवाकर सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुलिस ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत जनसामान्य से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों, काॅलोनियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरुर लगवाएं और कम से कम एक कैमरे से सड़क पर भी निगरानी रखें।