फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five BLOs found negligent

लापरवाही करते पाए गए पांच बीएलओ

Sun, 20 Nov 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five BLOs found negligent
जूनियर हाई स्कूल में बने मतदाता बूथ का निरीक्षण करते एसडीएम सदर अजय कुमार त्रिपाठी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
लापरवाही करते पाए गए पांच बीएलओ
विज्ञापन

एसडीएम व तहसीलदार के भ्रमण में खुली पोल
संतकबीरनगर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि एक जनवरी 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। इसके क्रम में रविवार को द्वितीय विशेष अभियान चलाया गया। इसमें पांच बीएलओ लापरवाही करते पाए गए। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए विभागाध्यक्षों को पत्र भेज गया है।
डीएम प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर तहसील खलीलाबाद क्षेत्र में एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी व तहसीलदार शेख आलमगीर ने विभिन्न बूथों का भ्रमण कर जायजा लिया। अधिकारियों ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण करते हुए उनसे निर्वाचन संबंधित जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

निर्वाचन के दौरान संलग्न सूची के अनुसार पांच बीएलओ द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण उनके विभागाध्यक्ष को विभागीय कार्रवाई के लिए एसडीएम खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी ने पत्र जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि इस विशेष अभियान में सभी का प्रतिभाग आवश्यक है। आगामी दो विशेष तिथि 26 नवंबर तथा 4 दिसंबर को इसी प्रकार अभियान चलाकर संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जाना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed