{"_id":"6ab5648768b1875261023a98","slug":"five-arrested-in-wrestler-murder-case-they-were-preparing-to-flee-to-nepal-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157840-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पहलवान हत्याकांड में पांच गिरफ्तार, नेपाल भागने की तैयारी में थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पहलवान हत्याकांड में पांच गिरफ्तार, नेपाल भागने की तैयारी में थे
विज्ञापन
पहलवान ब्रम्मानंद यादव के पकडृ़े गए हत्यारोपी-स्रोत पुलिस
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भगठान गोसाईपुर गांव निवासी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी राकेश यादव हत्या के बाद नेपाल भागने की फिराक में था। उसे महाराजगंज के भिठौली थाना क्षेत्र स्थित शिकारपुर नहर पुलिया तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
वहीं चार अन्य आरोपियों अभिमन्यु यादव, अजय यादव, रामस्वरूप यादव और संजय यादव को बयारा रोड मंझरिया रेलवे क्राॅसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। एसपी संदीप कुमार मीना ने बृहस्पतिवार को हत्याकांड का अनावरण करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस के चार डंडे, लोहे की एक गैंती और लाल मिर्च पाउडर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक विवेचना और एक वायरल वीडियो के सत्यापन के दौरान राकेश यादव समेत दो अन्य संजय व राम स्वरूप के नाम भी सामने आए थे। साथ ही एक अन्य आरोपी की संलिप्तता को संदिग्ध मानते हुए पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि भगठान गांव निवासी ब्रह्मानंद यादव 22 सितंबर को बाइक से गिठनी बाजार जानवरों का दाना लेने जा रहे थे। राकेश यादव के घर के सामने पहुंचने पर आरोपियों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि राकेश ने उनकी आंखों में पिसी लाल मिर्च डाल दी। इससे वह बाइक से गिर गए। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों व गैंती से उन पर हमला कर दिया।
राकेश यादव ने पूछताछ में बताया कि उसने घर में रखी लोहे की गैंती से ब्रह्मानंद के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल ब्रह्मानंद को मौके पर पहुंचे लोगों ने 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन की तहरीर पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था।
एसओ जय प्रकाश दूबे व एसओजी प्रभारी रजनीश राय की अगुवाई में पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -
प्रधानी चुनाव को लेकर पहले से चल रही थी रंजिश
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी राकेश ने प्रधानी चुनाव व पुरानी रंजिश को हत्या की वजह बताया है। उसका कहना है कि गांव के प्रधान रमाकांत यादव, उनके भाई ब्रह्मानंद यादव और श्रीकांत यादव से उनका विवाद चल रहा था। आरोपी ने 18 मई 2026 को ब्रह्मानंद और उनके साथ आए लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोपी ने बताया कि इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ ब्रह्मानंद को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। पूछताछ में आगामी प्रधानी चुनाव में रमाकांत यादव को हराने की योजना बनाए जाने की बात भी सामने आई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हत्या के बाद गांव में ही छिपे रहे आरोपी
एसपी ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी गांव के आसपास ही लाठी-डंडे लेकर खड़े रहे। उन्हें आशंका थी कि ब्रह्मानंद के परिजन उन पर हमला कर सकते हैं। इसके बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए सभी अलग-अलग स्थानों से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को बयारा रोड मंझरिया रेलवे क्राॅसिंग के पास दबोच लिया।
वहीं राकेश यादव के महाराजगंज की तरफ निकल जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने भिठौली थाना क्षेत्र में घेराबंदी की और शिकारपुर नहर पुलिया तिराहे से उसे गिरफ्तार कर लिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वायरल वीडियो की जांच के बाद बढ़े आरोपियों के नाम
एसपी ने बताया कि ब्रह्मानंद यादव की हत्या के बाद वारदात से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने वायरल वीडियो का सत्यापन किया। विवेचना के दौरान वारदात में पांच लोगों की संलिप्तता सामने आने के बाद संजय व राम स्वरूप यादव का नाम भी प्राथमिकी में शामिल किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सिर में गंभीर चोटों से हुई थी ब्रह्मानंद की मौत
एसपी ने बताया कि वारदात के बाद ब्रह्मानंद यादव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम में सिर समेत शरीर पर कई गंभीर चोटें सामने आई थीं। परिजन ने भी आरोप लगाया था कि हमलावरों ने बेरहमी से हमला किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में शामिल लाठी-डंडा व गैंती बरामद की है। हत्याकांड से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है। पूरी वारदात में जिन लोगों की संलिप्तता पुलिस विवेचना में पाई जाएगी, उन्हें केस हिस्ट्री में शामिल किया जाएगा। किसी भी निर्दोष को जेल नही भेजा जाएगा।