फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   First the problems should be solved then online attendance

Sant Kabir Nagar News: पहले समस्याओं का हो समाधान फिर ऑनलाइन हाजिरी

Thu, 04 Jul 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Jul 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
First the problems should be solved then online attendance
- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को सौंपा नौ सूत्रीय ज्ञापन
विज्ञापन


- अतिवृष्टि को देखते हुए छुट्टी की भी की मांग


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बुधवार को बीएसए को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर शिक्षकों की लंबित बड़ी समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की है। बीएसए के माध्यम से महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भेजे ज्ञापन में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मांग की है कि पहले शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जाए उसके बाद ही ऑनलाइन हाजिरी के लिए आदेशित किया जाए।


राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी ने कहा कि शहरी एवं आवासीय सुविधायुक्त संस्थानों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों में आनलाइन उपस्थिति लागू करने के पूर्व आरटीई एक्ट में प्रस्तावित शिक्षकों के लिए आवास की व्यवस्था या तो विद्यालय में या फिर निकटतम स्थान पर की जाए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में सेवा दे चुके शिक्षकों का स्थानांतरण शहर में या निवास के पास किया जाए। वहीं जिलाध्यक्ष ने अतिवृष्टि को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी करने की भी मांग की। कहा कि यदि इन मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं किया गया तो महासंघ भविष्य में धरना-प्रदर्शन तथा आंदोलन को बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री अमरेश चौधरी, मनोज पांडेय, राजेश मौर्य, आलोक सिंह, दिनेश शुक्ल, मनोज सिंह, आरिफ जमाल अंसारी, अंशुमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed