फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Firing on students on the highway, accused's bike burnt to ashes

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर छात्रों पर फायरिंग, आरोपियों की बाइक जलकर राख

Tue, 16 Jul 2024 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Firing on students on the highway, accused's bike burnt to ashes
संतकबीरनगर। शहर के बरदहिया बाजार स्थित नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम साढ़े आठ बजे के करीब दो छात्रों पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग जुटे तो आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। इस बीच आरोपियों की बाइक में संदिग्ध हालात में आग लग गई और बाइक धू-धू कर जल उठी। आग की सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान अफरा-तफरी मची रही और फोरलेन पर आवागमन ठप हो गया। सूचना पर सीओ ब्रजेश सिंह और कोतवाल सतीश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में छात्रों से जानकारी ली।
विज्ञापन


शहर के पूर्वी बंजरिया निवासी युवराज सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें फोन करके बकाया रुपये देने के लिए बुलाया था। वह अपने साथी एचआरपीजी कॉलेज के छात्र ऋषभ सिंह निवासी बनकटिया के साथ हाईवे के किनारे स्थित बरदहिया बाजार के पास पहुंचे। पैदल ही दोनों बस्ती से गोरखपुर की तरफ आने वाली लेन में पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद आरोपी बाइक पर बैठे ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकले। युवराज ने बताया कि अचानक आरोपियों की बाइक जलने लगी। उधर फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवराज के मुताबिक आरोपियों ने सात राउंड फायरिंग की है। सीओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि फायरिंग और बाइक में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed