फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Firecrackers and DJ will increase the heartbeats in Sahalag

Sant Kabir Nagar News: पटाखे और डीजे सहालग में बढ़ाएंगे धड़कनें

Thu, 14 Nov 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 14 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Firecrackers and DJ will increase the heartbeats in Sahalag
शहर में ​स्थित दुकान में रखे साउंड। संवाद
संतकबीरनगर। जिले में वायु प्रदूषण ही नहीं ध्वनि प्रदूषण का भी खतरा बढ़ रहा है। दीपावली और छठ पर तेज आवाज में डीजे के शोर ने लोगों को परेशान कर दिया था। अब सहालग में भी ध्वनि प्रदूषण बढ़ेगा। इससे बुजुर्ग, हार्ट के मरीज तथा बच्चों के लिए मुसीबत होगी। हालांकि प्रशासन ने तेज आवाज में डीजे बजाने पर पहले से ही रोक लगाया है।
विज्ञापन

शहर के मुखलिसपुर चौराहे के समीप डीजे व साउंड की बिक्री तेजी के साथ हो रही है। लोग बड़े-बड़े साउंड खरीद रहे हैं। वहीं डीजे वालों का कहना है कि साउंड जब बड़ा होता है तो आवाज भी बेहतर निकलती है।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर में जगह-जगह मैरिज हाल खुले हैं। कार्यक्रम होने पर रात में डीजे बजने पर आसपास के लोगों को मुश्किल होती है। रात में दो बजे के बाद तक डीजे बजने से नींद खराब हो रही है। छात्रों को पढ़ने में समस्या हो रही है। कभी-कभी लोग पुलिस से शिकायत करते हैं तो पुलिस भी कुछ खास सक्रिय नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक डीजे बजाना अब एक शौक सा हो गया है। इसकी वजह से आसपास के रहने वालों को कितनी दिक्कत होती है, इससे किसी को मतलब नहीं है। अभी दीपावली और छठ पर्व पर डीजे की तेज आवाज से लोग परेशान हुए थे। इधर सहालग में फिर परेशानी बढ़ेगी।
बुजुर्ग और बच्चों को होती है परेशानी : सबसे ज्यादा परेशानी तो उन बुजुर्ग लोगों को होती है, जिन्हें हृदय संबंधी या फिर मानसिक बीमारी है। वे लोग बेचैन हो उठते हैं। शहर में करीब 40 मैरिज हॉल और लॉन हैं, जहां पर मांगलिक कार्यक्रम होते हैं। कुछ जगहों पर अगल-बगल में तीन से चार मैरिज हॉल हैं, जहां लगन के समय एक साथ कार्यक्रम होते हैं। वहां तेज आवाज में देर रात डीजे बजने से लोग परेशान हो जाते हैं।

नवंबर माह में पांच डीजे संचालकों पर दर्ज हुआ था केस : वर्ष 2023 के नवंबर माह में तेज ध्वनि से डीजे बजाने के मामले में शहर के पांच डीजे संचालकों पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने डीजे संचालकों के साथ बैठक कर सिर्फ दो साउंड बजाने की अनुमति दी थी। उसका कुछ दिन पालन हुआ उसके बाद फिर डीजे संचालक मनमानी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed