{"_id":"5fc67db58ebc3e1a272244e4","slug":"fire-on-electronics-shop-khalilabad-news-gkp375259380","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक्स व कंप्यूटर दुकान में लगी आग, लैपटॉप, कंप्यूटर, एसी, कूलर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रॉनिक्स व कंप्यूटर दुकान में लगी आग, लैपटॉप, कंप्यूटर, एसी, कूलर जले
विज्ञापन
बंजरिया में कंप्यूटर की दुकान में आग लगने से जला सामान।
- फोटो : KHALILABAD
इलेक्ट्रॉनिक्स व कंप्यूटर दुकान में लगी आग, लैपटॉप, कंप्यूटर, एसी, कूलर जले
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बैंक चौराहे से बंजरिया रोड पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स व कंप्यूटर की दुकान में सोमवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान में रखे कई लैपटॉप, कंप्यूटर, एसी, कूलर, फ्रिज आदि जलकर नष्ट हो गए। किसी तरह से लोगों ने आग पर काबू पाया।
बस्ती जनपद के निवासी रूखसार पत्नी मोहम्मद अहमद ने बताया कि सोमवार की शाम 7:30 बजे अपनी दुकान बंदकर बस्ती जनपद स्थित अपने निवास के लिए चली गई। रास्ते में ही मार्केट से एक दुकानदार ने फोन कर सूचना दी की दुकान के अंदर से धुआं निकलने की सूचना दिया। जिस पर वापस खलीलाबाद स्थित अपने दुकान पर पहुंची। दुकान खोलने के बाद अंदर से तेजी से धुआं निकला और आग की लपटे निकलने लगी। इसके बाद बगल स्थित दुकान से फायर सिलिंडर निकालकर स्थानीय लोगों की मदद से आग को काबू में करने का काम किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया गया।