फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fire on electronic shop

विद्युत उपकरण की दुकान में आग लगी, लाखों का सामान  जला  

Sun, 12 Feb 2017 11:30 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 12 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
fire on electronic shop
आग - फोटो : amar ujala
 दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां चौराहे पर स्थित इस्लामाबाद मुहल्ले में रविवार रात करीब आठ बजे विद्युत उपकरण की एक दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में का सामान कर जल गया। जानकारी पर चौराहे के लोग जुटे और आग बुझाने की कोशिश करते रहे। वहीं सूचना के करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने पर ही आग बुझ सकी, हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। 
विज्ञापन


सेमरियावां चौराहे पर इस्लामाबाद मोहल्ले में केशवापुर रोड पर कड़जा निवासी अच्छू की पैराडाइज नाम से विद्युत उपकरण की दुकान है। इसमें फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, टीवी, पंखे आदि सामान बेचे जाते हैं। इसके साथ ही फर्नीचर व बेड संबंधी कुछ सामान भी यहां बेचे जाते हैं।
विज्ञापन


दुकान के मालिक अच्छू ने बताया कि  रविवार शाम में करीब साढ़े छह बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए। कुछ देर बाद चौराहे पर मौजूद कुछ लोगों ने फोन पर सूचना दिया कि दुकान में से धुआं और आग की लपट निकल रही हैं। उन्होंने बताया कि दुकान पर पहुंचकर उन्होंने शटर खोला तो आग काउंटर से आगे बढ़ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की मदद से बुझाने की कोशिश की गई लेकिन आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। उन्होंने बताया कि आग लगने का कोई कारण समझ में नहीं आया क्योंकि उस समय बिजली भी नहीं थी। दुकान में करीब लाखों लाख का सामान रखा था, इसमें से अधिकांश जल गया। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed