फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fire in 2 shops

Sant Kabir Nagar News: दो दुकानों में लगी भीषण आग, आठ लाख का सामान जला

Mon, 15 Jan 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 15 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
fire in 2 shops
कांटे के पास दुाकन में आग से जला समान।संवाद
कपड़े की दुकान तो मेडिकल स्टोर में लगी आग
विज्ञापन

15 लाख के करीब बीमा का कागज भी जल गया
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे/संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के कांटे चौराहे पर रविवार की सुबह कपड़े की दुकान व मेडिकल स्टोर के गोदाम में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दोनों दुकानों में रखा लगभग आठ लाख का सामान जल गया। इसके साथ ही बीमा के 15 लाख का कागजात जल गए। आग की सूचना पर आसपास की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर किसी तरह से काबू पाया।
क्षेत्र के उमिला गांव के रहने वाले राम चंद्र पुत्र मुन्नर की कांटे चौराहे पर मकान बनाए हैं। उसे किराए पर दे रखे हैं। उसी में भुजैनी निवासी रामसहाय पुत्र रामसूरत कपड़े की दुकान खोले हुए है। रविवार की भोर में शाॅर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखे कपड़ा, जैकेट, कंबल समेत अन्य सामान जल गए। इसके साथ ही रामसहाय प्राइवेट कंपनी में बीमा का कार्य भी करते थे। उसके कागजात रखे थे, जो जल गए। उन्होंने बताया कि लगभग 15 लाख के कागजात जले हैं।
विज्ञापन

उसी मकान में संदीप चौरसिया पुत्र रमेश चौरसिया का मेडिकल का गोदाम था। वहां पर उन्होंने दवा स्टोर की थी। आग उनके गोदाम तक पहुंच गई। इससे दवाएं जल गईं। लगभग चार लाख की दवा जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग से मकान पूरी तरह से जर्जर हो गया। आग की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आग बुझाने प्रयास किया पर आग नहीं बुझी। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग पर किसी तरह से काबू पाईं। तब तक दोनों दुकानें पूरी तरह से राख हो चुकी थीं। आग की घटना के बाद पीड़ित गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed