{"_id":"660d9db570366830fa06fd04","slug":"fire-broke-out-in-siwan-20-bigha-wheat-crop-burnt-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-112254-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सिवान में लगी आग, 20 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सिवान में लगी आग, 20 बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
- महुली थाना क्षेत्र के भगवानपुर पश्चिमी गांव के सिवान हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर पश्चिम सिवान में बुधवार को अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। इसके चलते बारह से अधिक किसानों की 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों के सीमित संसाधन और अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग को नियंत्रित किया जा सका।
भगवानपुर पश्चिमी निवासी किसान जयकरन, रामकरन पुत्रगण छट्ठू, लाल चंद्र पुत्र भदेसर, हरीराम पुत्र पूर्णमासी, राम शुभग, राजेंद्र पुत्रगण वितन, अर्जुन प्रसाद पुत्र भगौती, धनेसरा देवी पत्नी रामनयन, कृष्ण चंद्र पुत्र रामनयन, बरकत अली पुत्र शेरू, सिराज अहमद पुत्र हौसीलदार आदि कई किसानों का गांव के सिवान में खेत है। बुधवार की दोपहर बाद अचानक उसमें आग लग गई। धुएं का गुबार और लपट देख हर कोई बुझाने के लिए दौड़ पड़ा। पड़ोसी गांव के लोग हाथों में बाल्टी लेकर दौड़ पड़े। चारों तरफ से घेराबंदी करके आग को रोकने के प्रयास में जुट गए। आखिरकार आग को आगे बढ़ने से रोकने में सफल रहे, लेकिन तब तक करीब बारह से अधिक किसानों की बीस बीघा गेंहू की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। क्षेत्र के राजस्वकर्मी को इस संबंध में सूचना दे दी गई।