फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fire broke out in gas cylinder, two brothers got burnt while extinguishing it

Sant Kabir Nagar News: गैस सिलिंडर में लगी आग, बुझाते समय दो भाई झुलसे

Sat, 04 Nov 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 04 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in gas cylinder, two brothers got burnt while extinguishing it
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर बड़का पुरवा में शुक्रवार को गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग बुझाते समय दो सगे भाई झुलस गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका। इस दौरान हजारों रुपये की संपत्ति जल गई। घायलों का निकट के अस्पताल में उपचार कराया गया। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मानपुर बड़का पुरवा निवासी आरिफ पुत्र असलम के घर के अंदर महिलाएं गैस चूल्हा जलाकर कुछ पकवान बनाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई। शोर मचाने पर गृहस्वामी आरिफ और छोटे भाई आसिफ पहुंचे। पहले तो आग बुझाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर सिलिंडर को दरवाजे के बाहर फेंक दिया। इस दौरान आरिफ और आसिफ झुलस हो गए। सूचना पर प्रधान के प्रतिनिधि शमशाद उर्फ गामा, अनीस अहमद सहित काफी संख्या में लोग पहुंच गए। अथक प्रयास के बाद करीब आधे घंटे बाद आग को बुझाया जा सका। घायल आरिफ और आसिफ को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत सुधरने पर उपचार के बाद घर भेज दिया गया। आग लगने से अनाज, कपजे, बर्तन सहित हजारों की संपत्ति नष्ट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed