{"_id":"661ef94d7e237a533903be64","slug":"fire-broke-out-in-different-villages-700-bigha-wheat-crop-reduced-to-ashes-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-112931-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग गांवाें में लगी आग, गेहूं की 700 बीघा फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग गांवाें में लगी आग, गेहूं की 700 बीघा फसल राख
Wed, 17 Apr 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
धनघटा के खालेपुरवा गांव में आग से जल रही गेंहू का डंठल बुझाते लोग। संवाद
- धनघटा, मेंहदावल, सेमरियावां, बखिरा क्षेत्र में लगी आग से मची अफरातफरी
- डीएम व एसपी आग की घटना की सूचना पर धनघटा पहुंचकर ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में मंगलवार को आग ने जमकर कहर मचाया। धनघटा, मेंहदावल, सेमरियावां, बखिरा क्षेत्र में गेहूं के खेत में आग लग गई। आलम यह रहा कि धनघटा क्षेत्र में आठ किलोमीटर के दायरे में लगी आग से 350 बीघा फसल जल गई। वहीं सेमरियावां में 231 बीघा, बखिरा में करीब 100 बीघा, मेंहदावल में 60 बीघा के करीब गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल व गांववालों के प्रयास से सात घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया। डीएम व एसपी धनघटा क्षेत्र में आग बुझाने में डटे रहे।
एक बीडी से 350 बीघा गेहूं की फसल राख
धनघटा/रोसया बाजार/लोहरैया। क्षेत्र के नारायणपुर से लगी आग से लगभग 125 किसानों का लगभग 350 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दोपहर 12 बजे बीडी फेंकने से लगी आग में नारायणपुर से मदरहा चकिया गांव के सीवान तक को जद में ले लिया। आग से शौकत अली खान, गोरखनाथ मौर्य, इब्राहिम अली, अहमद, परशुराम मौर्य, संतराम, चक्रधारी यादव, श्रीराम मौर्य, बुद्धू, प्रभुनाथ, अमरनाथ, जमील, कयूम का लगभग 30 बीघा गेहूं की फसल जल गई। छपरामगर्बी के ओम प्रकाश, रामचंद्र, दयाराम, कबिलास, बलिराम आदि का 50 बीघा और नेतवापुर, अगापुर गुलरिया, छपरा मगर्बी का कुर्मियानटोला सहित कई किसानों की लगभग 350 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
इसी अलावा परसहर पूर्वी गांव के टोला मरवट, बंतवार ग्राम सभा के टोला शाहपट्टी में आग लग गई। यहां पर करीब 70 बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं पर सुरेंद्र सिंह के पशु टीनशेड पूरी तरह जलकर राख हो गया। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने लोहरैया चौराहे से लगभग 25 लीटर डीजल मंगवाकर पंपिंग सेट स्टार्ट करवाया तब जाकर पूरे गांव को बचाया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम, सीओ, एसओ आदि पहुंच गए और आग बुझाने में मदद की। डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने भी आग से हुए नुकसान को देखा। खांजो गांव सभा के मैली टोला में लगी आग को बुझाने में ईशा नट पुत्र दिलशेर नट को एसडीएम धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव ने एक हजार रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया।
मेंहदावल क्षेत्र में आग से 60 बीघा फसल जली
मेंहदावल। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से लगभग 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई तो 15 बीघा डंठल भी जलकर राख में तब्दील हो गया। तहसीलदार आनंद कुमार ओझा ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया है। क्षेत्र के भिटिया खुर्द, भिटिया कला, दियाबाती, जीवधरा गांव में मंगलवार को अचानक से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। तेज हवा चलने के बीच आग तेजी से फैलने लगी। इसी बीच गेहूं की खड़ी फसल तक आग पहुंच गई। जैसे ही आग लगी मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पास में स्थित पंपिंग सेट से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू हुआ। पंपिंग सेट का भी प्रयोग शुरू किया गया। लेकिन तेज हवा चलने के कारण आग बढ़ती है। आग लगने की घटना में अब्दुल वहीद, अर्जुन, आनंद सिंह, सर्वजीत, हरीराम, माजिद सहित दो दर्जन से अधिक किसानों का लगभग 60 बीघा गेहूं का फसल राख हो गई। एसडीएम अरुण कुमार, आनंद कुमार ओझा, प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी आग पर काबू करने का प्रयास करते रहे। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।
बखिरा क्षेत्र में 100 बीघा गेहूं की फसल जली
बखिरा। मंगलवार की दोपहर मे छपिया अव्वल गांव के सीवान में समय माता स्थान पर कपूर जलाने से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरब की तरफ फैलने लगी। छपिया गांव में किसानो का तीस बीघा गेहूं की फसल जल गई, जबकि सैकड़ो बीघा कटी फसल भी जल गई। जिससे पशुओं के चारे का भी संकट पैदा हो गया। तेज हवाओं से आग विकराल होकर पूरब तरफ पकडिया, तेनुआ, पकडिया,हटवा, ददरा, घेचुआ, गेहूंडीला गांव के सीवान तक फैलती गई। इन गांवो के किसानो की सैकड़ों बीघे गेहूं की खड़ी फसल जल गई। घेंचुआ में प्रमुखपति योगेंद्र सिंह का 10 बीघा गेहूं जल गया। घेचुआ गांव के बाहर रामसजीवन की झोपड़ी भी आग की चपेट में आकर धूं-धूं कर जलने लगी। शिकोहरा गांव के सीवान में चिंगारी से लगी आग से शिकोहरा में पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग से राजकिशोर पाठक व महात्मा का गेहूं जला।
दुधारा क्षेत्र में डंठल फूंकने से लगी आग, 231 बीघा फसल जली
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के महुआरी, एकडंगा, परसादपुर, सफियाबाद, हुजरा सुहावां में लगी आग लगभग 231 बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग से गांव में अफरातफरी मच गई। गांव में लोग घरों से सामान निकालकर बाहर रख दिया। भाटपारा गांव के सीवान से सुबह लगभग नौ बजे डंठल फूंका गया। आग पछुआ हवा के तेज झोंको के साथ विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग बगल के गांव के सीवान सिसईमाफी, बुढाननगर गांव होते हुए महुआरी गांव पहुंच गई। महुआरी में मो जमा, मो कासिम, मनव्वर हुसैन, मो जमील, इश्तियाक, छोटे , भोले, झिन्नु, झिनकाश, डुल्लू आदि की लगभग 50 बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग का प्रकोप बढ़ता गया। इसके बाद बगल के गांव के सीवान एकडंगा पहुंच गई। यहां भी लगभग बीस बीघा गेहूं फसल जलकर राख हो गई। इसके बाद आग परसादपुर व सफीयाबाद पहुंच गई। सफियाबाद में सुभाष, महेश, सईद, हमीद, वहीद, अब्दुल हक, छांगुर, ईदू आदि लोगों का लगभग 60 बीघा गेहूं फसल जलकर राख हो गई। जबकि परसादपुर में नूरूलहक, जमालुद्दीन, मतीउलहक, अनीस अहमद, नसीम अहमद, रोजन, कासिम, अब्दुल वफा, मुश्ताक आदि की 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा हुजरा सुहावां में एक बीघा जलकर राख हो गई। सफियाबाद और परसादपुर में फायर बिग्रेड के दो छोटे वाहन भेजे गए थे। जिससे ग्रामीण नाराज थे। मौके पर हल्का लेखपाल धीरेंद्र कुमार ने पहुंचकर नुकसान का लेने में जुट गए।