{"_id":"6a5a6fcf9151cb565707ea3f","slug":"fir-registered-over-allegation-of-abducting-a-teenage-girl-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153942-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किशोरी को भगाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किशोरी को भगाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ मेंहदावल थाने में तहरीर दी है। पुलिस प्राथमिकी दर्जकर जांच में जुट गई है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी की अमरहा निवासी शिवम यादव से मोबाइल पर बातचीत होती थी। कुछ दिन पहले इसकी जानकारी होने पर उन्होंने बेटी को समझाया, जिसके बाद उसने बातचीत बंद करने की बात कही।
आरोप है कि 16 जुलाई की सुबह करीब चार बजे बेटी शौच जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि वह शिवम यादव के साथ चली गई है। वह शिवम यादव के घर पहुंचे तो उसकी मां से भी जानकारी ली, लेकिन बेटी का पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद