फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered in case of accidental death

Sant Kabir Nagar News: हादसे में हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 14 May 2026 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in case of accidental death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सरैया बाईपास नवीन मंडी के पास बृहस्पतिवार सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मगहर के तिवारी टोला निवासी लालजी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके साढ़ू दीपचंद्र निवासी तकिया बाजार मगहर सुबह करीब छह बजे बाइक से अमरनाथ के साथ नवीन मंडी खलीलाबाद गए थे।

इसी दौरान सरैया बाईपास के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दीपचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी मौत हो गई। वहीं अमरनाथ को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed