{"_id":"699b3cc6be263e54780d1158","slug":"fir-registered-against-three-people-including-one-named-in-the-assault-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-146428-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मारपीट में एक नामजद समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मारपीट में एक नामजद समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के डडवा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर एक नामजद समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल जेपी दूबे ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अब्दुल खालिक निवासी ग्राम सिसवा तालिब थाना दुधारा ने बताया कि 16 फरवरी को रात 9:00 बजे वह ग्राम डड़वा भुजैनी आवश्यक कार्य से गए थे। उसी जगह ग्राम डडवा थाना कोतवाली खलीलाबाद में विपक्षी मोहम्मद कैफ निवासी ग्राम भंगुरा थाना दुधारा व उसके साथ दो अज्ञात व्यक्ति आए और बेवजह उनको गालियां देने लगे। मना करने पर तीनों ने मिलकर मारापीटा।
इससे उनकी दाहिनी आंख व सिर से लेकर कमर तक चोटें आई हैं। आरोपियों ने कहा कि शिकायत लेकर कहीं जाने पर उनको जान से मार दिया जाएगा। कोतवाल ने बताया कि तहरीर पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।