{"_id":"6a2c6c3635952a22be0729fd","slug":"fir-registered-against-three-for-attempted-gang-rape-khalilabad-news-c-206-1-mhg1007-179105-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत एक वार्ड निवासिनी महिला ने तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। स्थानीय पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने असमनछपरा निवासी तीनों आरोपियों पर मंगलसूत्र और दो हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है।
कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक वार्ड निवासिनी महिला ने अपर सिविल जज के न्यायालय में दाखिल वाद में बताया कि वह 16 मार्च 2026 को सिसवा से खरीदारी करके शाम करीब साढ़े छह बजे घर लौट रही थी। तभी असमनछपरा निवासी तीनों मनबढ़ों ने उसे रास्ते में रोककर दुष्कर्म की कोशिश की। चीखने-चिल्लाने पर आरोपी उसका मंगलसूत्र और दो हजार रुपये छीनकर भाग गए। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि आरोपी सोनू, विक्कू और वीरेन्द्र नामक तीनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।