{"_id":"69adc30df628484f6808f5a4","slug":"fir-registered-against-pickup-driver-in-accidental-death-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-147117-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे में मौत मामले में पिकअप चालक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे में मौत मामले में पिकअप चालक पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के बघुआ के पास 25 फरवरी को बोलेरो व पिकअप की टक्कर में एक मासूम समेत दो की मौत हो गई थी। घर से मुंबई जाने के लिए इमिलिया गांव के कुछ लोग बोलेरो से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में तहरीर मिलने पर पिकअप चालक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित जुबेर अहमद निवासी ग्राम इमीलिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई सलाहुद्दीन 25 फरवरी को गांव के रहने वाले अपने मित्र व हमीदा खातून व उनके एक वर्षीय लड़के हमजा के साथ बोलेरो में बैठाकर अपने गांव से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे।
जब उनका भाई बोलेरो चलाते हुए बघुआ गांव के पास पहुंचा तो 10 बजे रात्रि को खलीलाबाद की तरफ से आ रही पिकअप ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा चालक उनके भाई सलाहुद्दीन व बोलेरो में बैठी हमीदा खातून तथा उनके लड़के हमजा को गंभीर चोटें आईं। भाई सलाहुद्दीन, हमीदा खातून व बच्चे हमजा को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डाॅक्टरों ने हमजा को मृत घोषित कर दिया और भाई सलाहुद्दीन की हालत नाजुक देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
उनके भाई को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान रात्रि में सलाहुद्दीन की मृत्यु हो गई। उनके भाई का शव पुलिस चौकी बीआरडी मेडिकल काॅलेज की पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। जबकि हमीदा खातून के बच्चे हमजा का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। बोलेरो में सवार अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई थीं। एसओ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर पिकअप चालक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।